Select Date:

भोपाल के दीपशिखा अस्पताल में लगी भीषण आग, पुलिस ने 20 मरीजों को रेस्क्यू कर बचाया, डिलीवरी कराने वाली महिलाएं भी थीं भर्ती

Updated on 22-08-2026 11:22 AM
भोपाल। बागसेवनिया के विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुआं अस्पताल के चारों फ्लोर तक फैल गया। इमरजेंसी वार्ड समेत अलग-अलग फ्लोर पर करीब 20 मरीज भर्ती थे। इनमें डिलीवरी कराने वाली महिलाएं भी शामिल थीं। धुआं भरने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और अस्पताल की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाने के साथ सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जब तक नगर निगम की दो दमकलें पहुंची आग शांत हो चुकी थी

चार्ली पर तैनात जवानों ने देखा धुआं, स्टाफ को दी सूचना

अस्पताल के बाहर चार्ली ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने परिसर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत अस्पताल स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद बागसेवनिया थाने में पदस्थ एएसआइ वीरमणि पांडे पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले मरीजों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

लिफ्ट नहीं, सीढ़ियों से निकाले 20 मरीज

आग ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड में लगी थी और धुआं चारों फ्लोर में फैल चुका था। अस्पताल की लिफ्ट बीच में थी, जबकि सीढ़ियां बाहर की ओर लगी थीं। पुलिसकर्मियों ने लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं किया और सीढ़ियों से मरीजों को निकालना शुरू किया। करीब 15 पुलिसकर्मियों ने आधे घंटे तक लगातार रेस्क्यू आपरेशन चलाया। एक-एक कर इमरजेंसी वार्ड और अन्य फ्लोर पर भर्ती करीब 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें डिलीवरी कराने वाली महिलाएं भी थीं। सभी को तत्काल बाजू स्थित सहारा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।

फायर टीम ने संभाला मोर्चा, टला बड़ा हादसा

मरीजों को बाहर निकालने के साथ अस्पताल के स्टाफ ने अग्निश्नन से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। आग इमरजेंसी वार्ड तक सीमित रही, लेकिन धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आ रही है। घटना में किसी मरीज, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी मरीज सुरक्षित हैं।

पीछे के मकानों में पहुंचा धुआं, रहवासियों ने किया विवाद

आग से उठता धुआं अस्पताल के पीछे स्थित मकानों तक भी पहुंच गया। इससे घबराए रहवासी अस्पताल पहुंचे और संचालकों पर नाराजगी जताते हुए विवाद करने लगे। कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति रही। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। पुलिस अब आग लगने के कारण और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को राजगढ़ के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार लोग तीन लड़कियों के साथ बीनागंज की होटल में पकड़े गए। हालांकि, लड़कियां बालिग होने…
 24 August 2026
 भोपाल। राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र से नाबालिग हिंदू युवती के अपहरण के मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर शुक्रवार को जहांगीराबाद थाने के प्रभारी कक्ष में जमकर हंगामा…
 24 August 2026
 सिवनी। किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच इलाके के बंटवारे और नेग वसूली का विवाद रविवार को उग्र हो गया। स्थानीय और बाहरी (नागपुर) किन्नरों के बीच हुई मारपीट…
 24 August 2026
भोपाल। राज्य सहकारी आवास संघ और राजस्व विभाग के बीच लीज रेंट और भूमि विवाद का खामियाजा पिपलानी के कल्पना नगर के करीब 900 परिवार भुगत रहे हैं। लीज नवीनीकरण…
 24 August 2026
भोपाल। ट्रेन संख्या 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। हादसा इटारसी स्टेशन से शाम 5:23 बजे ट्रेन के रवाना होने…
 24 August 2026
 भोपाल। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर राजधानी के समस्त शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और महापूजा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। शिवालय बम-बम…
 24 August 2026
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली…
 24 August 2026
कभी बाघ विहीन होने की कगार पर खड़े छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अब मध्य प्रदेश के बाघों ने नई जान फूंक दी है। प्राकृतिक रास्तों (नेचुरल कॉरिडोर) से…
 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
Advt.