Select Date:

हैदराबाद के होटल में बुर्के में मिली लेडी ठग:मुस्लिम मोना बन मोनिका ने लिया कमरा; जानिए पुलिस ने कैसे किया बेनकाब

Updated on 21-08-2022 07:10 PM

इंदौर में 50 करोड़ रुपए के फोरेक्स ट्रेडिंग फर्जीवाड़े में गिरफ्तार मोनिका बिष्ट के मामले में नया खुलासा हुआ है। इंदौर पुलिस ने मोनिका की तलाश में हैदराबाद की एक होटल में दबिश दी। यहां मोनिका जिस हाल में मिली उसे देखकर भाई के साथ गई पुलिस भी हैरान रह गई। इस हैरानी की वजह जानकार आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे।

चलिए आपको बताते है मोनिका बिष्ट की गिरफ्तारी की कहानी...

मोनिका बिष्ट फर्जी एडवाइजरी कंपनी का सर्वर संचालित करती थी। इंदौर पुलिस को लंबे समय से मोनिका की तलाश थी। जांच में जुटी पुलिस को उसके हैदराबाद में होने की सूचना मिली। पता चला कि वह एक होटल में रुकी है। हैदराबाद में मोनिका के इलाइट (ओयो) होटल में होने की पुष्टि होने पर हैदराबाद पुलिस के साथ इंदौर पुलिस होटल पहुंची। यहां होटल के रजिस्टर की जांच करने पर उन्हें पहले तो मोनिका का नाम ही नहीं मिला। क्योंकि मोनिका वहां मोना नाम से रुकी थी। मोना नाम का डॉक्यूमेंट भी उसने होटल में दिया था।

और होटल के कमरे का दरवाजा खोलते ही हैरान रह गई पुलिस टीम, जानिए क्यों…

कमरे में बुर्का पहन कर बैठी थी महिला

विजय नगर टीआई रविंद्र गुर्जर ने बताया होटल में मोना नाम का पता चला। जांच के लिए टीम होटल के कमरे में पहुंची। गेट पर दस्तक दी, गेट खुला तो वहां मोना नाम की महिला बुर्के में मिली। बुर्के में महिला को देख पुलिस टीम को संदेह हुआ। यहां खास बात यह थी कि पुलिस मोनिका के भाई को भी उसकी पहचान के लिए साथ ले गई थी। बुर्के में छिपी मोनिका की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने उससे पूछताछ शुरु की। पुलिस के कई सवालों का मोनिका सही जवाब नहीं दे सकी। मोनिका के चेहरे से जब नकाब हटाया गया, तो उसके भाई ने उसे पहचान लिया। आवाज से तो भाई को भी लग रहा था कि बहन ही है लेकिन वह नकाब हटाने की पहले हिम्मत नहीं कर सका।

दुबई ट्रिप पर भी जा चुकी है मोनिका

मोनिका से पूछताछ में पता चला कि आरोपी अतुल नेतनराम, पति अनिल बिष्ट और उसके साथी मिलकर ये काम करते थे। वह तो कम्प्यूटर ऑपरेट (नेट वर्किंग संभालती) करती थी। वे उसे गिफ्ट में फॉरेन ट्रिप देने के साथ ही ठगी के पैसे में भी हिस्सा देते थे। दूसरे आरोपियों ने मोनिका को एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट में दिया था। इन लोगों की तरफ से वह साल की शुरुआत में ही दुबई की ट्रिप भी कर चुकी है। पुलिस ने मोनिका का मोबाइल, लैपटॉप जब्त किया है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। पिछले दो साल से ये लोग काम कर रहे थे।

पुलिस इन आरोपियों को कर चुकी है गिरफ्तार

पुलिस चेतन, सोनिया, हरदीप और मोनिका के पति अनिल बिष्ट को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अभी भी अतुल नेतनराम, पारुल सहित अन्य आरोपी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पहले मोनिका विजय नगर थाने के पुलिसकर्मियों की पकड़ में आने से बच गई थी और उन्हें चकमा देकर भाग निकली थी। मामले में कार्रवाई करने वाली टीम को कुछ वक्त पहले ये सूचना भी मिली थी कि मोनिका मुख्य आरोपी अतुल के पास दुबई पहुंच गई है। मगर वह हैदराबाद में मिली।

क्या था फोरेक्स ट्रेडिंग में फर्जीवाडे का मामला

पुलिस ने मार्च महीने में बिजलपुर के रहने वाले देवेश नामक व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया था। इसका मास्टरमाइंड अतुल नेतनराम फोरेक्स ट्रेडिंग कंपनी प्लेटिनम ग्लोबल के नाम से ये कंपनी संचालित करता था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये लोग फर्जी सर्वर बनाकर ट्रेडिंग करवाते थे। उनके अकाउंट में कई गुना ज्यादा डॉलर या विदेशी करंसी दिखाते थे, लेकिन जब वे लोग राशि निकालने जाते तो उसे ब्लॉक का मैसेज दिखाते थे। अब पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को राजगढ़ के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार लोग तीन लड़कियों के साथ बीनागंज की होटल में पकड़े गए। हालांकि, लड़कियां बालिग होने…
 24 August 2026
 भोपाल। राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र से नाबालिग हिंदू युवती के अपहरण के मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर शुक्रवार को जहांगीराबाद थाने के प्रभारी कक्ष में जमकर हंगामा…
 24 August 2026
 सिवनी। किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच इलाके के बंटवारे और नेग वसूली का विवाद रविवार को उग्र हो गया। स्थानीय और बाहरी (नागपुर) किन्नरों के बीच हुई मारपीट…
 24 August 2026
भोपाल। राज्य सहकारी आवास संघ और राजस्व विभाग के बीच लीज रेंट और भूमि विवाद का खामियाजा पिपलानी के कल्पना नगर के करीब 900 परिवार भुगत रहे हैं। लीज नवीनीकरण…
 24 August 2026
भोपाल। ट्रेन संख्या 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। हादसा इटारसी स्टेशन से शाम 5:23 बजे ट्रेन के रवाना होने…
 24 August 2026
 भोपाल। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर राजधानी के समस्त शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और महापूजा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। शिवालय बम-बम…
 24 August 2026
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली…
 24 August 2026
कभी बाघ विहीन होने की कगार पर खड़े छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अब मध्य प्रदेश के बाघों ने नई जान फूंक दी है। प्राकृतिक रास्तों (नेचुरल कॉरिडोर) से…
 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
Advt.