Select Date:

भूमिहीनों को जमीन देने में MP दूसरे नंबर पर:96 फीसदी परिवारों को अपना घर बनाने सरकार ने दिए प्लॉट

Updated on 22-08-2026 11:45 AM
भोपाल, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में चिह्नित 38,490 भूमिहीन परिवारों में से 36,890 परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है।

यानी 95.84%, करीब 96% भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन मिल चुकी है। प्रतिशत के हिसाब से केवल छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से आगे है, जहां 99.81% भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई गई है। यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में दिए जवाब में दी है।

MP में 38,490 भूमिहीन परिवार चिह्नित

पीएमएवाई-जी के तहत मध्य प्रदेश में कुल 38,490 ग्रामीण भूमिहीन परिवार पात्र के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 36,890 परिवारों को भूमि उपलब्ध कराई गई, जबकि 1,600 परिवारों के लिए जमीन उपलब्ध कराया जाना बाकी है। इस तरह प्रदेश में 95.84% परिवारों को जमीन उपलब्ध हो चुकी है और 4.16% परिवार अभी जमीन मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

संख्या में MP चौथे, प्रतिशत में दूसरे नंबर पर

भूमिहीन परिवारों को जमीन देने की कुल संख्या के मामले में मध्य प्रदेश 36,890 परिवारों के साथ देश में चौथे स्थान पर है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,21,202, राजस्थान में 63,925 और असम में 41,202 भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई गई है। लेकिन जब कुल चिह्नित भूमिहीन परिवारों के मुकाबले जमीन उपलब्ध कराने का प्रतिशत देखा जाता है तो MP 95.84% के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच जाता है।

MP में 57.74 लाख घरों का लक्ष्य, 43.78 लाख पूरे

पीएमएवाई-जी के तहत मध्य प्रदेश में कुल 57,74,572 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 54,18,955 आवास स्वीकृत हुए और 43,78,398 आवास पूरे हो चुके हैं। लक्ष्य की तुलना में 13,96,174 आवास अभी अधूरे हैं। यह आंकड़ा योजना के कुल आवासों का है, इसे केवल भूमिहीन परिवारों के आवास का आंकड़ा नहीं माना जाना चाहिए।

देश में 5.62 लाख भूमिहीन परिवार पात्र

6 अगस्त 2026 तक देशभर में पीएमएवाई-जी के तहत 5,61,919 यानी करीब 5.62 लाख भूमिहीन परिवार पात्र के रूप में चिह्नित किए गए। इनमें से 3,26,183 परिवारों को भूमि उपलब्ध कराई गई, जबकि 2,35,736 परिवारों के लिए जमीन उपलब्ध कराना बाकी है।

मार्च 2029 तक दो करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य

सरकार ने पीएमएवाई-जी के दूसरे चरण में मार्च 2029 तक अतिरिक्त दो करोड़ आवास पूरे करने को मंजूरी दी है। आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए राज्यों को समयबद्ध लक्ष्य और पर्याप्त निधि देने, नियमित समीक्षा, डैशबोर्ड के जरिए निगरानी, कार्यशालाओं और ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को राजगढ़ के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार लोग तीन लड़कियों के साथ बीनागंज की होटल में पकड़े गए। हालांकि, लड़कियां बालिग होने…
 24 August 2026
 भोपाल। राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र से नाबालिग हिंदू युवती के अपहरण के मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर शुक्रवार को जहांगीराबाद थाने के प्रभारी कक्ष में जमकर हंगामा…
 24 August 2026
 सिवनी। किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच इलाके के बंटवारे और नेग वसूली का विवाद रविवार को उग्र हो गया। स्थानीय और बाहरी (नागपुर) किन्नरों के बीच हुई मारपीट…
 24 August 2026
भोपाल। राज्य सहकारी आवास संघ और राजस्व विभाग के बीच लीज रेंट और भूमि विवाद का खामियाजा पिपलानी के कल्पना नगर के करीब 900 परिवार भुगत रहे हैं। लीज नवीनीकरण…
 24 August 2026
भोपाल। ट्रेन संख्या 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। हादसा इटारसी स्टेशन से शाम 5:23 बजे ट्रेन के रवाना होने…
 24 August 2026
 भोपाल। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर राजधानी के समस्त शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और महापूजा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। शिवालय बम-बम…
 24 August 2026
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली…
 24 August 2026
कभी बाघ विहीन होने की कगार पर खड़े छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अब मध्य प्रदेश के बाघों ने नई जान फूंक दी है। प्राकृतिक रास्तों (नेचुरल कॉरिडोर) से…
 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
Advt.