Select Date:

भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन उग्र; डिप्टी रजिस्ट्रार पर फेंकी स्याही, हवा में उड़ाए नकली नोट

Updated on 13-08-2026 12:00 PM
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी और नकली नोटों की गड्डियां उछालकर अपना विरोध जताया।
छात्रों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के कारण नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नर्सिंग छात्र संगठन के नेतृत्व में छात्र आठ अगस्त से नर्सिंग काउंसिल भोपाल के सामने अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।

पैसे लेकर मान्यता देने का आरोप

छात्रों की प्रमुख मांगों में जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के लंबित रिजल्ट जारी करना और आगामी परीक्षाएं आयोजित कराना शामिल है। छात्रों का कहना है कि कई विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी होने के बावजूद परीक्षा और परिणाम में देरी से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने नर्सिंग कालेजों को कथित तौर पर पैसे लेकर मान्यता देने का आरोप भी लगाया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि व्यवस्था में सुधार के लिए बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। छात्रों ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की मांग की है।
इसके अलावा नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों को क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों के बजाय मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से जोड़ने की मांग की गई है।

फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की मांग

छात्रों ने नर्सिंग शिक्षा में भ्रष्टाचार खत्म करने और फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि अधिकारियों को उनकी समस्याओं के प्रति गंभीरता से कार्रवाई के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को राजगढ़ के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार लोग तीन लड़कियों के साथ बीनागंज की होटल में पकड़े गए। हालांकि, लड़कियां बालिग होने…
 24 August 2026
 भोपाल। राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र से नाबालिग हिंदू युवती के अपहरण के मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर शुक्रवार को जहांगीराबाद थाने के प्रभारी कक्ष में जमकर हंगामा…
 24 August 2026
 सिवनी। किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच इलाके के बंटवारे और नेग वसूली का विवाद रविवार को उग्र हो गया। स्थानीय और बाहरी (नागपुर) किन्नरों के बीच हुई मारपीट…
 24 August 2026
भोपाल। राज्य सहकारी आवास संघ और राजस्व विभाग के बीच लीज रेंट और भूमि विवाद का खामियाजा पिपलानी के कल्पना नगर के करीब 900 परिवार भुगत रहे हैं। लीज नवीनीकरण…
 24 August 2026
भोपाल। ट्रेन संख्या 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। हादसा इटारसी स्टेशन से शाम 5:23 बजे ट्रेन के रवाना होने…
 24 August 2026
 भोपाल। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर राजधानी के समस्त शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और महापूजा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। शिवालय बम-बम…
 24 August 2026
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली…
 24 August 2026
कभी बाघ विहीन होने की कगार पर खड़े छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अब मध्य प्रदेश के बाघों ने नई जान फूंक दी है। प्राकृतिक रास्तों (नेचुरल कॉरिडोर) से…
 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
Advt.