चार मंजिला इमारत की छत से गिरा छात्र मौत: मोबाइल पर बात करने के दौरान बिगड़ा बैलेंस
Updated on
27-08-2022 07:08 PM
इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरा। साथी उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 18 वर्षीय छात्र इंदौर में नेवी की तैयारी करने महेश्वर से आया था।इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरा। साथी उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 18 वर्षीय छात्र इंदौर में नेवी की तैयारी करने महेश्वर से आया था।
नेवी की तैयारी कर रहा था युवराज युवराज मूल रूप से महेश्वर का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में एक छोटी बहन भी है। पिता योगेश किसान हैं, साथ ही समाज के अध्यक्ष भी हैं। कुछ माह पहले ही युवराज इंदौर आया था। यहां एक निजी एकेडमी में पढ़ाई करते हुए वह नेवी की एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
नौका विहार में जीता था गोल्ड मेडल पिछले साल महेश्वर में ही नर्मदा नदी में अंतरराज्यीय नौका विहार प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें युवराज ने गोल्ड मेडल जीता था। वह स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव था। परिवार के लोगों के मुताबिक वह पढ़ाई में भी काफी होशियार था। वो देशसेवा करना चाहता था। अंतिम संस्कार के लिये परिवार के लोग उसके शव को महेश्वर ले गए हैं।
पिता का था सपना बेटा सेना में जाए रिश्तेदार विजेन्द्र मौर्य ने बताया कि युवराज के पिता योगेश खुद सेना में जाना चाहते थे। लेकिन पढ़ाई के दौरान ही उनके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई। ऐसे में वे अपना सपना पूरा नहीं कर सके। जब युवराज का जन्म हुआ तो उन्होंने फैसला लिया कि वह बेटे को सेना में भेजेंगे। इसके लिए उन्होंने युवराज को इंदौर में निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने भेजा था। गुरुवार रात जब बेटे की मौत की सूचना उन तक पहुंची तो वह कुछ देर खुद को संभाल नही पाए। शुक्रवार को बेटे के शव को देखने के बाद उन्होंने पत्नी को संभालते हुए कहा कि उनका सपना अधूरा रह गया।
गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को राजगढ़ के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार लोग तीन लड़कियों के साथ बीनागंज की होटल में पकड़े गए। हालांकि, लड़कियां बालिग होने…
भोपाल। राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र से नाबालिग हिंदू युवती के अपहरण के मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर शुक्रवार को जहांगीराबाद थाने के प्रभारी कक्ष में जमकर हंगामा…
सिवनी। किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच इलाके के बंटवारे और नेग वसूली का विवाद रविवार को उग्र हो गया। स्थानीय और बाहरी (नागपुर) किन्नरों के बीच हुई मारपीट…
भोपाल। राज्य सहकारी आवास संघ और राजस्व विभाग के बीच लीज रेंट और भूमि विवाद का खामियाजा पिपलानी के कल्पना नगर के करीब 900 परिवार भुगत रहे हैं। लीज नवीनीकरण…
भोपाल। ट्रेन संख्या 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। हादसा इटारसी स्टेशन से शाम 5:23 बजे ट्रेन के रवाना होने…
भोपाल। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर राजधानी के समस्त शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और महापूजा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। शिवालय बम-बम…
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली…
कभी बाघ विहीन होने की कगार पर खड़े छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अब मध्य प्रदेश के बाघों ने नई जान फूंक दी है। प्राकृतिक रास्तों (नेचुरल कॉरिडोर) से…
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…