Select Date:

बदमाश नकली पुलिस बनकर कारोबारी के घर घुसे,लोगों ने की पिटाई

Updated on 28-08-2022 06:14 PM
इन दिनों इंदौर (Indore) में लगातार बदमाशों के कारनामे सामने आ रहे हैं। दरअसल बीते दिन ही इंदौर शहर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें कुछ बदमाश नकली पुलिस बनकर कारोबारी के घर में घुस गए और मारपीट करना शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक यह मामला इंदौर की जीवनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। यहां दिनदहाड़े सीहोर के 4 बदमाश एक ऑटो डील कारोबारी के घर में पुलिस बन कर घुस गए। उसके बाद उसको मालिक को पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगे।

ऐसे में कारोबारी ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने मारना शुरू कर दिया। इस घटना के चलते ही कारोबारी को उन नकली पुलिस पर शक हुआ। जिसके बाद कारोबारी ने उन बदमाशों से पुलिस का आईडी कार्ड मांगा लेकिन वह आईडी नहीं दिखा पाए और वहां से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन उठने में ही आसपास के लोगों ने उन सभी बदमाशों को पकड़ लिया। उसके बाद सभी की पहले तो अच्छे से धुलाई की उसके बाद पुलिस को इस बात की सुचना दी और पुलिस के हवाले उन सभी बदमाशों को किया।


जानकारी के मुताबिक, जूनी इंदौर थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर ने बताया है कि कुछ बदमाश ऑटो डील कारोबारी मोहम्मद हुसैन मुल्तानी के घर नकली पुलिस बन कर घुस गए थे। ऐसे में जब कारोबारी ने पुलिस में शिकायत की तो वाहिद लाला, अमजद, सुनील, अनिल और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ये चरों बदमाश सीहोर के रहने वाले हैं। पहले से भी इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज है।

कारोबारी ने बताया कि जब वह दिन में खाना खाने के लिए घर आया था तो कुछ बदमाश बुलेरो से आए और सीहोर का पुलिसकर्मी बताते हुए घर में घुस गए और मुझे गाड़ी में बिठाने लगे। लेकिन जब मैंने आईडी मांगा तो उन्होंने नहीं बताया। ऐसे में मुझे शक हुआ और सभी आसपास वालों ने इन बदमाशों को पकड़ लिया। अभी पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को राजगढ़ के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार लोग तीन लड़कियों के साथ बीनागंज की होटल में पकड़े गए। हालांकि, लड़कियां बालिग होने…
 24 August 2026
 भोपाल। राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र से नाबालिग हिंदू युवती के अपहरण के मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर शुक्रवार को जहांगीराबाद थाने के प्रभारी कक्ष में जमकर हंगामा…
 24 August 2026
 सिवनी। किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच इलाके के बंटवारे और नेग वसूली का विवाद रविवार को उग्र हो गया। स्थानीय और बाहरी (नागपुर) किन्नरों के बीच हुई मारपीट…
 24 August 2026
भोपाल। राज्य सहकारी आवास संघ और राजस्व विभाग के बीच लीज रेंट और भूमि विवाद का खामियाजा पिपलानी के कल्पना नगर के करीब 900 परिवार भुगत रहे हैं। लीज नवीनीकरण…
 24 August 2026
भोपाल। ट्रेन संख्या 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। हादसा इटारसी स्टेशन से शाम 5:23 बजे ट्रेन के रवाना होने…
 24 August 2026
 भोपाल। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर राजधानी के समस्त शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और महापूजा की व्यापक तैयारियां की गई हैं। शिवालय बम-बम…
 24 August 2026
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली…
 24 August 2026
कभी बाघ विहीन होने की कगार पर खड़े छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अब मध्य प्रदेश के बाघों ने नई जान फूंक दी है। प्राकृतिक रास्तों (नेचुरल कॉरिडोर) से…
 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
Advt.