भोपाल के करीब 20 इलाकों में शनिवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें तुलसी टॉवर, वरुण नगर, आम्र विहार, 7 नंबर स्टॉप, कोटरा समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक निर्मला देवी गेट , आम्र विहार, डीके हनी होम्स, वरुण नगर, स्वागत बंगलो एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक गिरीश कुंज, बघिरा अपॉर्टमेंट एवं आसपास।
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आम्र वैली एवं आसपास।
दोपहर 12 से 2 बजे तक पलकमती पार्क, कोटरा, बिजासन नगर एवं आसपास।
दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक तुलसी टॉवर, नगरीय प्रशासन एवं आसपास के क्षेत्र।
दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक 7 नंबर स्टॉप, ई-1 और ई-2, मछना कॉलोनी एवं आसपास।