अजमेर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच के लिए वोटिंग शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। 122 ग्राम पंचायतों में 804 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। एक ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत नांद के अलावा सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी की सभी ग्राम पंचायत में चुनाव हो रहे हैं। श्रीनगर में दिव्यांग पंकज ने सुबह पहुंचकर की वोटिंग, वहीं सावर में समय पर पहले पहुंचे वोटर को गेट पर रोका।
इन 6 पंचायत समितियों के सरपंच और ग्राम पंचायत के पंच उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज मतदाता तय करेंगे। मतदान के बाद शाम 6 बजे से मतगणना की जाएगी।
सांपला में निर्विरोध निर्वाचित
सरवाड़ पंचायत समिति की सांपला ग्राम पंचायत में अर्जुन सिंह राठौड़ निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां पूरी ग्राम पंचायत के वार्ड पंच कैलाश रेगर, कविता बलाई, बन्ना लाल गुर्जर, अकिला बानो, सोनू तेली, हनुमान, रेखा, ओम प्रकाश, रामेश्वर, माया जाट एवं गोपाल लाल जाट भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां शेरगढ़ ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण वार्ड पंच भागचन्द भील, नन्दू, रामदेव, कविता, रतनी, कस्तूरी, नरेन्द्र, रामेश्वर तथा गोपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अजमेर में मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग
अजमेर जिले की श्रीनगर पंचायत समिति के गांव फारकिया मैं सुबह से ही मतदान के लिए कतार लगी रही।
सांपला में निर्विरोध निर्वाचित
सरवाड़ पंचायत समिति की सांपला ग्राम पंचायत में अर्जुन सिंह राठौड़ निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां पूरी ग्राम पंचायत के वार्ड पंच कैलाश रेगर, कविता बलाई, बन्ना लाल गुर्जर, अकिला बानो, सोनू तेली, हनुमान, रेखा, ओम प्रकाश, रामेश्वर, माया जाट एवं गोपाल लाल जाट भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां शेरगढ़ ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण वार्ड पंच भागचन्द भील, नन्दू, रामदेव, कविता, रतनी, कस्तूरी, नरेन्द्र, रामेश्वर तथा गोपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत व बूथ : एक नजर
पंचायत समिति सरवाड़ की 25 ग्राम पंचायत में 84 मतदान बूथों पर मतदान।
पंचायत समिति केकड़ी की 22 ग्राम पंचायत में 83 मतदान बूथों पर मतदान।
पंचायत समिति सावर की 20 ग्राम पंचायत में 68 मतदान बूथों पर मतदान।
पंचायत समिति पीसांगन की 26 ग्राम पंचायत में 105 मतदान बूथों पर मतदान।
पंचायत समिति श्रीनगर की 28 ग्राम पंचायत में 116 मतदान बूथों पर मतदान।
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की नांद ग्राम पंचायत के 5 बूथों पर मतदान।
अजमेर में पंचायत चुनाव में इस बार पिछली बार से मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा। इसका कारण ग्रामीण क्षेत्र में महिला-पुरुषों के साथ बुजुर्ग-दिव्यांग में भी इस बार ज्यादा उत्साह देखा गया।