गले में खराश या दर्द बार-बार लौटकर आ रहा है, तो इसके पीछे सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि कई अन्य कारक जिम्मेदार हो सकते हैं. इन कारणों में एलर्जी, प्रदूषण, एसिड रिफ्लक्स और कुछ दूसरे कारण शामिल हो सकते हैं. शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉ. श्रेय श्रीवास्तव का कहना है कि सर्दी के मौसम में गले में खराश या दर्द होना काफी कॉमन है, लेकिन अगर ये समस्या बार-बार परेशान कर रही है, तो इसे इग्नोर न करें. कई लोग इसे मौसम का असर समझकर छोड़ देते हैं. लेकिन इसके पीछे अन्य कारण हो सकते हैं, जिसमें वायरस, एलर्जी, प्रदूषण, धूम्रपान, एसिड रिफ्लक्स या बैक्टीरियल संक्रमण जैसी वजहें हो (bar bar gala kharab hone ke karan) सकती हैं.
इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि जरूरत से ज्यादा बोलने, शरीर में पानी की कमी और सोते समय मुंह से सांस लेने की आदत भी बार-बार गले में दर्द या खरीबा का कारण बन सकती है. ऐसे में इसके कारणों को समझकर इलाज जरूरी हो जाता है. अगर आपका गला बार-बार खराब हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में बार-बार दवा लेने के बजाय घर पर कुछ तरीके अपनाएं, इससे काफी हद तक गले में खराबी से राहत मिल सकती है.
गुनगुने नमक के पानी से करें गरारे
डॉ. श्रेय बताते हैं कि गले की खराश और जलन को कम करने के लिए गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर गरारे करना फायदेमंद हो सकता है. दिन में कई बार ऐसा करने से आराम मिल सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि इस पानी को निकलें नहीं. इससे परेशानी हो सकती है.
पिएं गर्म ड्रिंक
गला खराब होने पर या फिर दर्द होने पर आप गर्म ड्रिंक पी सकते हैं. कोशिश करें कि इस दौरान गर्म पानी, सूप और बिना कैफीन वाली चाय पिएं. इससे गले को आराम मिल सकती है. साथ ही गले की नमी बनी रहती है और जलन कम महसूस होती है.
शहद से भी मिल सकता है आराम
डॉक्टर बताते हैं कि गले की खराश और खांसी से राहत के लिए 1 से 2 चम्मच शहद लिया जा सकता है. हालांकि, एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए. इससे बच्चों को नुकसान हो सकता है.
शरीर को रखें हाइड्रेट
गले में खराबी होने के पीछे शरीर का हाइड्रेट न होना भी हो सकता है. इस स्थिति में कोशिश करें कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. पानी गला सूखने से बचता है और परेशानी कम हो सकती है.