शेयर बाजार में आज यानी 21 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 74,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है, ये 23,000 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, एनर्जी और IT शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।

शेयर बाजार में तेजी आने की मुख्य वजहें…

  1. IT शेयरों में उछाल: TCS, इंफोसिस और HCL जैसी बड़ी IT कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बनी हुई है। अच्छे नतीजों के चलते लोग इनमें खरीदारी कर रहे हैं।

  2. विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार में रुझान: दुनियाभर में AI से जुड़ी कंपनियों के शेयर गिरने से विदेशी निवेशक अब वापस भारतीय बाजार की तरफ रुख कर रहे हैं।

  3. अमेरिकी बाजार में बढ़त: 19 अक्टूबर को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी। इसके अलावा कल भी डाउ जोन्स 1% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था।

जियो का IPO आज से ओपन होगा

जियो का देश का सबसे बड़ा IPO आज से ओपन होगा। इसमें 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इसके जरिए कंपनी 30,188 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम ₹13,428 का निवेश करना होगा।


19 अक्टूबर को बाजार में रही गिरावट

इससे पहले 19 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 876 अंक की गिरावट के साथ 73,853 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 257 अंक नीचे 22,889 पर आ गया था। 20 अकटूबर का दशहरे पर बाजार बंद था।