4 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें श्रीलंका में बेंच पर बैठना पड़ सकता है, दोनों ही टेस्ट में मौका मिलना मुश्किल
Updated on
11-08-2026 01:26 PM
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा। 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका में टेस्ट खेलनी पहुंची है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। हम आपको 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो श्रीलंका में शायद दोनों ही मैचों में खेलने का मौका नहीं मिले।
सरफराज खान
साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में सरफराज खान को जगह मिली है। सुदर्शन तीसरे नंबर पर खेलते हैं और वहां खेलते हुए वॉर्म अप मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शतक ठोक दिया है। ऐसे में उनका खेलना तय है और सरफराज को बाहर बैठना पड़ सकता है।
सारांश जैन
सारांश जैन भारतीय टीम में एकमात्र ऑफ स्पिनर हैं। हालांकि प्रैक्टिस मैच में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। दूसरी तरफ मानव सुथार लय में दिखे। मानव और रविंद्र जडेजा एक जैसे ही खिलाड़ी हैं लेकिन टीम इंडिया दोनों के साथ उतर सकती है। दूसरे टेस्ट के लिए उम्मीद है कि वॉशिंगटन सुंदर फिट हो जाएंगे।
गुरनूर बरार
भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ गई है। श्रीलंका की परिस्थिति स्पिनर को मदद करती है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में दो से ज्यादा पेसर्स का होना मुश्किल है। ऐसे में मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा खेल सकते हैं। बरार ने अभी तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है।
आकिब नबी
जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में उन्हें बॉलिंग ही नहीं दी गई। इससे साफ है कि टीम इंडिया उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने वाली। दूसरे पारी में नबी को कुछ ओवर में लेकिन वह असर नहीं छोड़ पाए।
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…