श्रीलंका पारी से हारेगा? भारत के खिलाफ फॉलोऑन से बचने के लिए चाहिए इतने रन, WTC फाइनल लगा है दांव पर!
Updated on
25-08-2026 04:30 PM
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं दूसरे मैच में भी टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 503 रन बना डाले हैं। जिसने श्रीलंकाई टीम को खतरे में डाल दिया है। दरअसल श्रीलंका पर इस मैच में पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका को टीम इंडिया इस मैच में चाहे तो फॉलोऑन दे सकती है, लेकिन फैंस के दिमाग में यह सवाल जरूर होगा कि आखिरी श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए किस स्कोर तक पहुंचना होगा। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
फॉलोऑन से ऐसे बच सकता है श्रीलंका
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम काफी मु्श्किल स्थिति में नजर आ रही है। दूसरे दिन तो उन्होंने सिर्फ 8 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिए थे। श्रीलंका को अगर इस मैच में फॉलोऑन से बचना है कि उन्हें कम से कम 303 रन बनाने होंगे। अगर वें ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनकी टीम को फॉलऑन का सामना करते हुए, फिर से बल्लेबाजी करने के लिए आना होगा। टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्लान यही होगा कि श्रीलंका को इस स्कोर से कम पर रोका जा सके, ताकि भारतीय टीम के पास पारी से जीत हासिल करने का एक दमदार मौका हो।
पडिक्कल और जुरेल के शतक से भारत मजबूत
इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की मजबूत स्थिति से पीछे देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के शतक का रोल काफी अहम है। पहले मैच में शतक बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल ने इस मैच में भी शतक जड़ा। उन्होंने 117 रनों की पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद रहे, यह दोनों ही बल्लेबाजों के टेस्ट करियर का दूसरा शतक था। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी अपने छोटे-छोटे योगदान दिए। जिसमें ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने अहम पारी खेली।
WTC फाइनल है दांव पर
भारतीय टीम और श्रीलंका दोनों के पास अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने का मौका है। टीम इंडिया पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीत जाती है तो वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ जाएंगे, वहीं श्रीलंकाई टीम 7वें स्थान पर खिसक जाएगी। दूसरी ओर अगर श्रीलंका इस मैच को जीतने में कामियाब हो जाती है तो अंक तिलाका में स्थानों में कोई भी बदलाव नहीं होगा।
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…