स्टीव स्मिथ की फिफ्टी के बाद भी 200 के नीचे सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी, हसन महमूद ने 6 विकेट झटके
Updated on
13-08-2026 12:45 PM
डार्विन: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 53 ओवर में सिर्फ 198 रनों पर सिमट गई। डार्विन में खेले जा रहा मैच के पहले दिन तीसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने पहले सेशन में चार विकेट लेने के बाद दूसरे सेशन में भी चार विकेट लिए। आखिरी सेशन के 5वें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया की पारी सिमट गई। पिछले 25 साल में ऑस्ट्रेलिया की टीम घरेलू टेस्ट में पहली पारी खेलते हुए सिर्फ छठी बार 200 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ एक अर्धशतकीय साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया की पारी सिर्फ एक ही जोड़ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर पाई। 74 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी क्रीज पर टिक गए। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 86 गेंदों पर 56 रन जोड़े। कैरी के बल्ले से 19 रन निकले। वहीं स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी 71 रनों की पारी खेली। 109 गेंदों पर उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ 9वें विकेट के रूप में आउट होकर पवेलियन लौटे।
हसन महमूद के करियर का बेस्ट स्पेल
बांग्लादेश की तरफ से तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 6 बल्लेबाजों को आउट किया। 17 ओवर के स्पेल में उन्होंने 55 रन दिए। यह टेस्ट क्रिकेट में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन भी है। टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज का तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। वहीं तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को 2-2 विकेट मिले।बांग्लादेशी तेज गेंदबाज का लिए टेस्ट में बेस्ट स्पेल
6/27 - शहादत हुसैन vs साउथ अफ्रीका, मीरपुर, 2008 6/46 - इबादत हुसैन vs न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई, 2022 6/55 - हसन महमूद vs ऑस्ट्रेलिया, डार्विन, 2026* 6/64 - तस्कीन अहमद vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2024 6/71 - रोबियुल इस्लाम vs जिम्बाब्वे, हरारे, 2013 6/81 - मंज़ुरुल इस्लाम vs जिम्बाब्वे, बुलावायो, 2001
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…