Select Date:

इंग्लैंड की T20 वर्ल्ड कप टीम में बल्लेबाज एलेक्स हेल्स भी शामिल

Updated on 08-09-2022 06:12 PM
  इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में तूफानी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (Alex Hales) को जोड़ा है. हेल्स को चोटिल जॉनी बेयरस्टो (Jonnuy Bairstow) की जगह इंग्लिश टीम में मौका दिया गया है. बेयरस्टो गोल्फ खेलते समय चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष अक्टूबर में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से बाहर हो गए हैं. पहले बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के तौर पर जेसन रॉय (Jason Roy) के टीम से जुड़ने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इंग्लिश चयनकर्ताओं ने हेल्स को तरजीह दी है. हेल्स ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मई 2019 में खेला था.

साल 2019 वर्ल्ड कप से ठीक पहले हेल्स ड्रग्स टेस्ट में फेल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें नेशनल टीम से बाहर कर दिया गया था. हालांकि इसके बाद हेल्स ने कई टी20 लीग में हिस्सा लिया और वहां खूब रन बनाए. लेकिन इंग्लैंड की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली. हेल्स आगामी वर्ल्ड कप में जोस बटलर (Jos Buttler) के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी जड़ने वाले हेल्स इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं. हेल्स के पास टी20 में खेलने का अपार अनुभव है.

इंग्लैंड के बेयरस्टो ने रचा इतिहास

एलेक्स हेल्स के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो, उन्होंने अभी तक कुल 60 मैच खेले हैं. इस दौरान हेल्स के बल्ले से कुल 1644 रन निकले हैं जिसमें आठ हाफ सेंचुरी और एक शतक शामिल है. हेल्स के इंग्लिश टीम से जुड़ने से उसकी बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती मिली है. इस लंबे कद के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश और पाकिस्तान की पीएसएल में जबदरस्त छाप छोड़ी है. तीन साल बाद नेशनल टीम में लौटने के बाद हेल्स इस मौके को भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड:
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रूक्स, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विले, क्रिस वोक्स और मार्कवुड.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
 25 August 2026
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
 24 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
 24 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
 24 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
 24 August 2026
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
Advt.