स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स की बात
IMF के आर्टिकल IV असेसमेंट में स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स की मांग की है, जिनका मकसद पाकिस्तान की इकॉनमी को ज्यादा वैल्यू वाली गतिविधियों की ओर ले जाना और साथी देशों के साथ प्रोडक्टिविटी के अंतर को कम करना था। फंड ने कॉम्पिटिशन को मजबूत करने, रेगुलेटरी और ट्रेड बैरियर्स को कम करने, प्राइवेटाइजेशन को आगे बढ़ाने, सरकारी कंपनियों के गवर्नेंस को बेहतर बनाने और भ्रष्टाचार-रोधी संस्थाओं को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।RSF के तहत IMF ने कहा कि पाकिस्तान ने पब्लिक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग में क्लाइमेट से जुड़ी बातों को शामिल करने और आपदा-जोखिम फैइनेंसिंग को मजबूत करने में प्रगति की है। फंड ने कहा कि पाकिस्तान की रिफॉर्म प्राथमिकताओं में रेगुलेटरी और ट्रेड बैरियर्स को कम करना, प्राइवेटाइजेशन को आगे बढ़ाना, सरकारी कंपनियों के गवर्नेंस को बेहतर बनाना और भ्रष्टाचार-रोधी संस्थाओं को मजबूत करना भी शामिल है।
