Select Date:

श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक टीम को एशिया कप से होना पड़ेगा बाहर

Updated on 31-08-2022 05:36 PM

 नई दिल्ली
 
एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज के मैच 2 सितंबर को समाप्त हो जाएंगे और उसी दिन पता चलेगा कि कौन सी दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर होंगी। यूएई में जारी एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं, कल यानी गुरुवार 1 सितंबर को श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक टीम को एशिया कप के 15वें सीजन से बाहर होना पड़ेगा, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम ने दोनों टीमों को हराकर सुपर 4 में जगह बना ली है और अब दोनों टीमों के पास सिर्फ एक ही मौका है।  

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दुबई में 1 सितंबर को ग्रुप बी का आखिरी मैच खेला जाएगा और जो टीम जीत जाएगी, वो सुपर 4 में पहुंच जाएगी और जिस टीम को हार मिलेगी, उसका सफर इस टूर्नामेंट से समाप्त हो जाएगा। वहीं, ग्रुप ए की आखिरी टीम का फैसला 2 सितंबर को होगा, जब पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मुकाबला होगा। वो मैच भी लगभग ऐसा ही होगा कि जो टीम जीतेगी, वो सुपर 4 में पहुंचेगी और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर होगी।

अफगानिस्तान की टीम से शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि वे पहले श्रीलंका को और फिर बांग्लादेश को बुरी तरह हराकर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनेगी। अफगानिस्तान ने एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा था और अब मंगलवार को बांग्लादेश को परास्त करके टीम ने सुपर 4 में जगह बनाई है और इस तरह टूर्नामेंट अब और भी ज्यादा रोमांचक होगा, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम भारत से भी भिड़ सकती है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
 25 August 2026
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
 24 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
 24 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
 24 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
 24 August 2026
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
Advt.