हॉकी विश्व कप: इस नियम ने भारत को फंसाया? पाकिस्तान पर जीत के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल
Updated on
20-08-2026 04:56 PM
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम विश्व कप 2026 के दूसरे राउंड में पहुंच गई है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पूल डी का अपना आखिरी मैच खेला। इसमें 5-3 से जीत मिली। इस जीत से 3 मैचों में भारत के 6 पॉइंट हो गए। वहीं इंग्लैंड की टीम भी 9 पॉइंट के साथ पूल डी में टॉप पर रही। 3 मैचों में टीम ने 3 जीत हासिल की और 16 पॉइंट हासिल किए। दूसरे राउंड में भारत और इंग्लैंड की टीम एक ही ग्रुप में है। इसके अलावा इस पूल में नीदरलैंड्स का आना तय है। वहीं अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम पहुंचेगी।
इंग्लैंड के तीन तो भारत के जीरो पॉइंट
इंग्लैंड की टीम अगले राउंड में तीन पॉइंट के साथ पहुंची है। उसने पहले राउंड में भारत को 4-2 से हराया था। वहीं भारतीय टीम के जीरो पॉइंट हैं। अगले राउंड में भारत और इंग्लैंड एक ही पूल में हैं, लेकिन दोनों का मुकाबला नहीं होगा। पहले राउंड के मैच के पॉइंट ही अगले राउंड में फॉरवर्ड हो गए हैं। भारत को दो मैच ही खेलने होंगे। अगर सेमीफाइनल में जाना है तो भारत को दोनों ही मैच जीतना पड़ेगा। इसके साथ ही अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर होना पड़ेगा।
भारतीय हॉकी टीम के लिए नीदरलैंड की चुनौती सबसे मुश्किल होने वाली है। नीदरलैंड 2024 ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट है। इसके साथ ही पिछले चार विश्व कप में दो बार फाइनल खेला है जबकि दो बार तीसरे स्थान पर रही। उसके पास तीन विश्व कप खिताब भी हैं। इस विश्व कप में नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना को आसानी से हराया है।
नीदरलैंड भी 3 पॉइंट के साथ आएगी
पहले राउंड से जो दो टीमें दूसरे राउंड में जाती हैं, उनके मैच का पॉइंट भी दूसरे राउंड में काउंट होता है। नीदरलैंड ने अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड दोनों को हराया है। इन दोनों में से कोई भी टीम दूसरे राउंड में पहुंचेंगी तो नीदरलैंड ऑटोमैटिक 3 पॉइंट के साथ वहां पहुंच जाएगा। यही वजह है कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल में तभी जगह मिलेगी, जब वह दूसरे राउंड में अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करती है। भारत का गोल अंतर भी -2 है, इसकी वजह से टीम को बड़ी जीते चाहिए होगी।
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…