Select Date:

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत प्लेइंग-11में कर सकता बदलाव

Updated on 31-08-2022 05:39 PM

दुबई

एशिया कप 2022 में भारत ने अपने मिशन का आगाज़ पाकिस्तान को मात देकर किया है. पांच विकेट से मिली जीत के बाद भारत के हौसले बुलंद हैं और अब अगला मुकाबला हॉन्गकॉन्ग से 31 अगस्त को होना है. भारत का सुपर-4 में पहुंचना लगभग पक्का माना जा रहा है, ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश यहां पर कुछ प्रयोग करने की होगी.

सवाल ये है कि क्या हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे. क्योंकि पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ने के बाद अब भारत को कमजोर हॉन्गकॉन्ग से भिड़ना है. ऐसे में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का यही सबसे बढ़िया मौका है.

क्या ऋषभ पंत की वापसी होगी?

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने हर किसी को तब हैरान किया था, जब उन्होंने ऋषभ पंत को बाहर बैठाने का फैसला किया था. दिनेश कार्तिक को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी, ऐसे में हॉन्गकॉन्ग के सामने ऋषभ पंत को मौका किया जा सकता है. ऐसे में दिनेश कार्तिक को सुपर-4 से पहले आराम दिया जा सकता है, साथ ही सुपर-4 के लिए नए कॉम्बिनेशन को आजमाने का मौका भी मिलेगा.

ऐसा ही बॉलिंग डिपार्टमेंट में करने का मौका है, जहां युजवेंद्र चहल की जगह रविचंद्रन अश्विन को उतारा जा सकता है. चहल ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई विकेट नहीं लिया था. वहीं, अश्विन को यहां मौका मिलता है तो एक बार फिर मैदान पर अश्विन-जडेजा की जोड़ी का कमाल देखने को मिल सकता है. अगर टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी है, तो यही मौका है जहां प्रयोग बढ़ाए जा सकते हैं.

विनिंग कॉम्बिनेशन बिगड़ने का रिस्क?

एक तर्क यह भी है कि टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान में उतर सकती है, क्योंकि कोई कप्तान या कोच विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ क्यों ही करना चाहेगा. साथ ही खिलाड़ियों को लगातार मौका भी मिलेगा, ताकि वह फॉर्म को बरकरार रख सकें या फिर फॉर्म वापस पा सकें.

यहां पर भारत के पास नई ओपनिंग जोड़ी आजमाने का भी मौका है. टी-20 में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी ओपनिंग पर उतर चुके हैं. विराट कोहली आईपीएल में भी ओपनिंग करते हैं, ऐसे में अगर केएल राहुल सफल नहीं हो रहे हैं तो नया जोखिम लिया जा सकता है. वैसे भी टीम इंडिया इस वक्त अटैकिंग क्रिकेट खेलने में जुटी हुई है, इसलिए रोहित-कोहली के पास मौका होगा कि वह शुरुआत से ही अटैक कर सकें. लेकिन देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट कमजोर हॉन्गकॉन्ग के सामने आखिर कितने रिस्क लेता है.

पाकिस्तान के खिलाफ ये थी प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ ये हो सकते हैं बदलाव: रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
 25 August 2026
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
 24 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
 24 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
 24 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
 24 August 2026
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
Advt.