Select Date:

एशिया कप 2022 के बाद इन दो टीमों से भिड़ने को तैयार भारत

Updated on 10-09-2022 05:51 PM
एशिया कप 2022 में निराशाजक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के पास टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए कुछ ही मैच बाकी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को जल्द ही बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन तलाशना होगा। कई स्टार खिलाड़ियों की चोट से परेशान टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी जिससे भारतीय स्क्वॉड लगभग-लगभग तय हो जाएगी। वहीं इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में ढलने के लिए टीम इंडिया को दो वॉर्म अप मैच भी खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम ने अभी तक ना तो ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है और ना ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए, मगर माना जा रहा है कि जिन खिलाड़ियों को भारत ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्क्वॉड में जगह देगा, वही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे। आइए जानते हैं भारतीय टीम के आगामी शेड्यूल के बारे में-

15 दिन के अंदर भारत खेलेगा 6 टी20 मैच

भारत को टी20 वर्ल्ड कप से पहले 15 दिन के अंदर 6 टी20 मुकाबले खेलने है। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के आगाज 20 सितंबर को मोहाली में खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होगा। इसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत 23 और 25 सितंबर को क्रमश: नागपुर और हैदराबाद में होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने के तुरंत बाद भारत को साउथ अफ्रीका की भी मेजबानी करनी है।

साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का आगाज 28 सितंबर से होगा। सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं 2 और 4 अक्टूबर को खेले जाने वाले अन्य दो मुकाबले कमश: गुवहाटी और इंदौर में होंगे। साउथ अफ्रीका को भारत दौरे पर टी20 सीरीज के अलावा तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का शेड्यूल

20 सितंबर - पहला टी20, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली
23 सितंबर - दूसरा टी20, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
25 सितंबर - तीसरा टी20, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद

साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का शेड्यूल

28 सितंबर - पहला टी20, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
2 अक्टूबर - दूसरा टी20, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
4 अक्टूबर - तीसरा टी20, होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

6 अक्टूबर - पहला वनडे, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
9 अक्टूबर - दूसरा वनडे, JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
11 अक्टूबर - तीसरा वनडे, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच

17 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
19 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
 25 August 2026
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
 24 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
 24 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
 24 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
 24 August 2026
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
Advt.