Select Date:

PAK vs AFG: नसीम शाह के वो दो SIX जिसने अफगानिस्तान के साथ तोड़ा करोड़ों भारतीयों का दिल

Updated on 08-09-2022 06:11 PM
बुधवार रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया एशिया कप 2022 सुपर 4 का चौथा मुकाबला जितना इन दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण था उतना ही जरूरी यह मैच भारत के नजरिए से भी था। अगर इस मैच में अफगानिस्तान की टीम बड़ा उलटफेर कर पाकिस्तान को मात देती तो भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहती। दरअसल, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया सुपर 4 के पहले दो मुकाबले हारकर लगभग एशिया कप 2022 के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी। टीम इंडिया अब सिर्फ दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर ही निर्भर थी, मगर अफगानिस्तान की इस हार या फिर यह कहें कि नसीम शाह के उन दो छक्कों ने भारत की यह उम्मीद भी खत्म कर दी।
 
नसीम शाह ने तोड़ा करोड़ों भारतीय फैंस का दिल
अंतिम दो ओवर में पाकिस्तान को 21 रनों की दरकार थी और टीम 8 विकेट खो बैठी थी। क्रीज पर आसिफ अली के रूप में एकमात्र उम्मीद जिंदा थी। मगर आसिफ भी 19वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। उस समय ऐसा लगने लगा कि अफगानिस्तान बड़ा उलटफेर कर देगी, मगर अंतिम ओवर की पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर नसीम शाह ने पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिलाई। फजलहक फारूकी पहली गेंद यॉर्कर डालने के प्रयास में फुलटॉस डाल बैठे और नसीम ने सामने की ओर छक्का लगाकर अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के साथ भारतीय फैंस की धड़कने तेज कर दी। इसके बाद मोहम्मद नबी ने फील्डिंग में कुछ बदलाव किए, मगर अगली गेंद पर यॉर्कर डालने के प्रयास में फारूकी फुलटॉस डाल बैठे और पाकिस्तान ने 4 गेंदें शेष रहते यह मैच जीता।
 
अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन का स्कोर बनाया, जिसे पाकिस्तान ने चार गेंद बाकी रहते 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने 30, मोहम्मद रिजवान ने 20 और शादाब खान ने 36 रन बनाए। अफगान टीम के लिए ब्राहिम जादरान ने 37 गेंदों में 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से हैरिस राउफ ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
 25 August 2026
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
 24 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
 24 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
 24 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
 24 August 2026
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
Advt.