पंजाब किंग्स का सपोर्ट स्टाफ गायब! अकेले बचे रिकी पोंटिंग, खिलाड़ियों से पहले चुनने होंगे 3 कोच
Updated on
08-10-2026 11:55 AM
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम फील्डिंग कोच और फास्ट बॉलिंग कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग पर इन दोनों पदों के लिए सही व्यक्ति के चयन की जिम्मेदारी है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से में लगातार हार के कारण के कारण 5वें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। टीम की हार में खराब फील्डिंग और गेंदबाजी का अहम योगदान था। शायद इसी वजह से इन दोनों डिपार्टमेंट से जुड़े कोच को अपना पद छोड़ना पड़ा है।
जेम्स होप्स पंजाब किंग्स के फास्ट बॉलिंग कोच थे। वहीं, ब्रैड हैडिन को फील्डिंग कोच बनाया गया था। इन दोनों दिग्गजों ने पंजाब किंग्स का साथ छोड़ दिया है। अब टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपनी सुविधा के अनुसार दोनों पोस्ट पर सही लोगों की नियुक्ति कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी मालिक इस बार टीम से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।
पंजाब किंग्स को 3 कोच की तलाश
पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच सईराज बहुतुले पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। वह भारतीय टीम में यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खबरों के अनुसार जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन को भी बिग बैश लीग में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। इसी वजह से दोनों दिग्गजों ने टीम का साथ छोड़ा है। अब मैनेजमेंट कई नामों पर विचार कर रहा है। इन नामों पर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ चर्चा होगी। इसके बाद ही उनका इंटरव्यू होगा। रिकी पोंटिंग को जल्द से जल्द तीनों पदों पर अपने नए साथियों का चयन करना होगा।
पिछले सीजन में अचानक पटरी से उतरी थी टीम
पंजाब किंग्स अपने शुरुआती 7 मैच में अजेय रही थी। टीम ने 6 मैच जीते थे और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद अगले 6 मैच में लगातार हार के कारण यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आखिरी मैच जीतकर पंजाब की टीम ने 15 अंक के साथ सीजन खत्म किया, लेकिन पांचवें स्थान पर ही रही और ट्रॉफी का इंतजार और लंबा हो गया।
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने ऑलराउंड डेब्यू से तहलका मचा दिया। आईपीएल में मुख्य रूप से आक्रामक…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद भारत के टी20 टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी का जोरदार स्वागत किया…
नई दिल्ली: BCCI द्वारा मुख्य चयनकर्ता पद के लिए वैकेंसी की घोषणा करते ही स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का एक हैरान कर देने वाला पोस्ट सामने आया है। पूर्व मुख्य…
नई दिल्ली: क्रिकेट को बदलते समय के अनुसार ज्यादा रोचक बनाने के लिए आईसीसी नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में टेस्ट क्रिकेट को लेकर बदलाव किए गए…
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि अभिषेक नायर ने यह पारी…
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…