रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में किया कमाल उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने
Updated on
01-09-2022 07:01 PM
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बुधवार को एशिया कप टूर्नामेंट के
इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
ऑलराउंडर ने एशिया कप 2022 संस्करण में दुबई में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी
टीम के ग्रुप ए मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मैच में जडेजा ने
शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने खतरनाक दिखने वाले बल्लेबाज बाबर हयात का
विकेट लिया। जडेजा अपने चार ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल
हुए। जडेजा ने 2010 से 2022 तक अब तक आयोजित छह एशिया कप टूर्नामेंटों में
हिस्सा लिया है। वे अब तक 23 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने इस
टूर्नामेंट में 22 विकेट लेने वाले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को
पछाड़ दिया है। जडेजा ने 2010 में अपने पहले एशिया कप में चार विकेट लिए,
उसके बाद 2012 में एक, टूर्नामेंट के 2014 संस्करण में सात विकेट लिए, जबकि
2016 में 3 विकेट उन्होंने चटकाए। इसके बाद 2018 एशिया कप में वे सात
विकेट लेने में सफल हुए थे। वहीं, मौजूदा एशिया कप में उनका ये पहला विकेट
है।
गेंद के साथ उनका सबसे सफल एशिया कप 2018 में था। उस सीजन के चार मैचों में
उन्होंने 22.28 की औसत और 4.45 की इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए थे।
टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 4/29 था। वह गेंदबाजी
चार्ट में पांचवें नंबर पर थे और जसप्रीत बुमराह (8) और कुलदीप यादव (10)
के बाद टूर्नामेंट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
थे। हालांकि, एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया
मुरलीधरन (30), लसिथ मलिंगा (29), अजंता मेंडिस (26) और पाकिस्तान के सईद
अजमल (25) हैं।
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…