Select Date:

आज आमने सामने होंगे सचिन तेंदुलकर और जोंटी रोड्स

Updated on 10-09-2022 05:56 PM
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का पहला मुकाबला आज इंडिया लीजेंड और साउथ अफ्रीका लीजेंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय दल की अगुवाई सचिन तेंदुलकर करते हुए नजर आएंगे, वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान जोंटी रोड्स होंगे। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का यह दूसरा संस्करण है, भारत पिछले साल 2021 में चैंपियन बना था। इस साल टूर्नामेंट में भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीम हिस्सा ले रही है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार यह सीरीज खेलेगी। आइए इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का पहला मुकाबला इंडिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच 10 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले पहले रोड सेफ्टी मैच को आप टीवी पर Colors Cineplex पर देख सकते हैं।

इंडिया लीजेंड्स स्क्वॉड: सचिन तेंदुलकर (c), नमन ओझा (w), युवराज सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, मनप्रीत गोनी, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, प्रज्ञान ओझा, बालासुब्रमण्यम , राहुल शर्मा, राजेश पवार

साउथ अफ्रीका लीजेंड्स स्क्वॉड: जोंटी रोड्स (c), मोर्ने वैन विक (w), एल्विरो पीटरसन, जैक्स रूडोल्फ, हेनरी डेविड्स, वर्नोन फिलेंडर, जोहान बोथा, लांस क्लूजनर, ज़ैंडर डी ब्रुइन, मखाया नतिनी, गार्नेट क्रूगर, एंड्रयू पुटिक, जोहान वैन डेर वाथ, थांडी तशबालाला, एडी ली, लॉयड नॉरिस जोन्स


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
 25 August 2026
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
 24 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
 24 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
 24 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
 24 August 2026
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
Advt.