Select Date:

US ओपन से हटीं सानिया मिर्जा:सोशल पोस्ट में किया ऐलान

Updated on 23-08-2022 07:29 PM

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा 29 अगस्त से शुरू हो रहे US ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गई हैं। उनके कोहनी में चोट लगी है। सानिया ने मंगलवार सुबह एक सोशल पोस्ट में साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम से हटने का ऐलान किया।

35 साल की सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा, 'नमस्कार दोस्तों, एक क्विक अपडेट। मेरे पास अभी कुछ बहुत अच्छी खबर नहीं है। दो हफ्ते पहले कनाडा में खेलते समय मेरी कोहनी में चोट लगी थी और इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये कितना बुरा है, जब तक कि कल मैंने स्कैन नहीं करवाया। जाहिर तौर पर यह महसूस नहीं किया था कि कल तक मेरा स्कैन होने तक यह कितना बुरा था।'

सानिया ने लिखा, 'मैं हफ्तों के लिए बाहर रहूंगी और US ओपन से हट गई हूं। यह ठीक नहीं है और गलत समय पर है, जिसके कारण मेरे रिटायरमेंट प्लान में बदलाव होगा, लेकिन मैं आपको जानकारी देती रहूंगी।'

वे मैटरनिटी ब्रेक से कोर्ट पर वापसी करने के बाद से ही अच्छी फॉर्म में हैं। उनके लगातार प्रदर्शन से WTA रैंकिंग में भी उनकी बढ़ोत्तरी दिखी है।

पिछले महीने विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं
सानिया मिर्जा और उनकी क्रोएशियाई जोड़ीदार मेट पाविक पिछले महीने खेले गए विंबलडन की सेमीफाइनलिस्ट रही है। इस जोड़ी को मिश्रित युगल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

मिर्जा ने 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं
सानिया मिर्जा विमेंस डबल्स इवेंट में नंबर-1 रही हैं। अपने करियर में मिर्जा ने 6 खिताब जीते हैं। इनमें 3 विमेंस डबल्स और 3 मिक्स्ड डबल्स टाइटल शामिल हैं। सानिया ने विमेंस डबल्स में ऑस्ट्रेलिया ओपन, विंबल्डन और US ओपन जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ओपन, फ्रेंच ओपन और US ओपन के मिक्स्ड डबल्स खिताब उनके नाम हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
 25 August 2026
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
 24 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
 24 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
 24 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
 24 August 2026
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
Advt.