त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का उलटफेर, विश्व चैंपियनशिप से सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को किया बाहर
Updated on
20-08-2026 04:56 PM
नई दिल्ली: त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी बैडमिंटन विश्व चैंपियन के महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। भारत की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में रिन और नाकानिशी की विश्व में सातवें नंबर की जोड़ी को 21-16 21-12 से हराया।
त्रीसा और गायत्री 44 मिनटों में जीतीं
हाल में अर्जुन पुरस्कार पाने वाली त्रीसा और गायत्री ने शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया। यह मुकाबला 44 मिनट तक चला। यह भारतीय जोड़ी 2022 और 2023 में लगातार दो वर्ष ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। पिछले विश्व चैंपियनशिप में जापान की इस जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
इस साल की शुरुआत में त्रीसा के टखने में चोट लगने के कारण यह जोड़ी कुछ टूर्नामेंट में नहीं खेल पाई थी। उन्होंने इंडोनेशिया ओपन में वापसी की और इस महीने की शुरुआत में फिलीपीन इंटरनेशनल चैलेंज जीता।
सेमीफाइनल में चीनी चुनौती सामने होगी
झांग शूजिन और जिया इफान से होगा। 29 साल की जिया इफान के नाम विश्व चैंपियनशिप में चार गोल्ड हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि तब उनकी जोड़ीदार चेन किंगचेन हुआ करती थी। पिछले साल के अंत में चेन ने संन्यास ले लिया। उसके साथ ही जिया इफान ने झांग शूजिन को अपना जोड़ीदार बनाया है। चौथी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी ने तीसरे राउंड के मुकाबले में ताइवान की ह्सिएह पेई-शान और हंग एन-त्जु को हराया।
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…