Select Date:

विराट कोहली ने की पाकिस्तानी खिलाड़ी की मुराद पूरी

Updated on 30-08-2022 05:29 PM

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम जब भी आमने-सामने होती है, तो मुकाबला खास होता है। दोनों टीमों के खिलाड़ी जीत-हार के लिए मैदान पर सब कुछ झोंक देते हैं, लेकिन मैदान के बाहर दोनों देशों के खिलाड़ियों की दोस्ती की भी चर्चा होती रहती है। UAE में हो रहे एशिया कप से लगातार पाकिस्तान और भारतीय टीम के खिलाड़ियों के मुलाकात की फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं।

रविवार को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। कोहली के भारतीय युवा खिलाड़ी ही नहीं है, पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी भी फैन हैं।

हारिस रउफ से मैच के बाद कोहली ने की मुलाकात
रविवार को मैच के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ की मुराद कप्तान कोहली ने पूरी की। रउफ मैच खत्म होने के बाद कोहली से मिलने आए। रउफ ने कोहली से काफी देर बातचीत की और उन्हें जीत की बधाई दी। इसके साथ ही कोहली ने रउफ को अपनी साइन की हुई जर्सी दी, जिसका वीडियो BCCI ने शेयर किया है और कैप्शन दिया, मैच भले ही खत्म हो गया है, लेकिन इस तरह के लम्हे हमेशा चमकते रहेंगे।

कोहली ने बाबर और शाहीन से मुलाकात की थी
कोहली ने मैच से पहले चोटिल शाहीन अफरीदी और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से भी मुलाकात की थी। उन्होंने चोटिल शाहीन अफरीदी से उनका हाल-चाल जाना था। उनके साथ युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत शामिल थे। कोहली का बाबर आजम के साथ बातचीत का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।बाबर आजम और पाकिस्तान के फैन से मिले थे रोहित
रोहित शर्मा बाबर आजम के साथ ही पाकिस्तान के फैंस से भी मिले थे। रोहित मैदान से बाहर जा रहे थे तभी पाकिस्तान के फैंस उनसे मिलने पहुंच गए। रोहित ने उनसे हाथ मिलाया। उसमें से एक फैन ने गले मिलने की जिद की, लेकिन बीच में बैरियर था। इसके बाद भी रोहित ने उस फैन की इच्छा पूरी की। उसने यह भी कहा कि वह 10 साल से रोहित से मिलना चाह रहा था।

आखिरी ओवर में हार्दिक ने छक्का लगाकर टीम को दिलाई जीत
टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा बोल्ड हो गए। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन लेकर हार्दिक को स्ट्राइक दे दिया और पंड्या ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
 25 August 2026
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
 24 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
 24 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
 24 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
 24 August 2026
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
Advt.