विराट कोहली को हॉन्ग कॉन्ग की टीम से मिला ये खास गिफ्ट
Updated on
01-09-2022 06:58 PM
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग
के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 31वां
अर्धशतक जमाया। इसी मैच के बाद हॉन्ग कॉन्ग की टीम की तरफ से विराट कोहली
को एक स्पेशल गिफ्ट मिला। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी
है। विराट ने भी हॉन्ग कॉन्ग की टीम को शुक्रिया कहा।
विराट कोहली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें हॉन्ग
कॉन्ग की टीम की तरफ से उनको एक जर्सी गिफ्ट की गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज
स्कॉट मैकचीन की जर्सी पर हॉन्ग कॉन्ग की टीम के खिलाड़ियों ने लिखा है,
"विराट, एक जेनरेशन को एक प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। हम आपके साथ हैं।
आपकी जिंदगी में खास दिन आते जाएं। आपको बहुत सारा प्यार।"
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी पर हॉन्ग कॉन्ग की टीम को धन्यवाद
लिखते हुए कहा, "हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट टीम धन्यवाद। यह इशारा जेस्चर में
विनम्र और बहुत प्यारा है।" मैच के बाद विराट कोहली से हॉन्ग कॉन्ग के
खिलाड़ियों ने मुलाकात भी की। विराट ने इस मैच में 44 गेंदों में 59 रन
बनाए थे और वे लंबे समय के बाद लय में नजर आए। इस मैच को भारत ने 40 रन से
जीता।
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…