वकार युनिस को भारतीय फैन ने दिखाया आईना, शाहीन अफरीदी के बाहर होने पर कसा था भारत पर तंज
Updated on
21-08-2022 06:52 PM
शनिवार को जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चोटिल शाहीन अफरीदी के एशिया कप 2022 से बाहर होने का ऐलान किया तब पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनिस ने भारतीय टॉप ऑर्डर पर तंज कसा था। वकार ने कहा था कि शाहीन अफरीदी के एशिया कप से बाहर होने से भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज राहत की सांस लेंगे। दरअसल, उन्होंने यह ट्वीट टी20 वर्ल्ड कप 2021 में शाहीन अफरीदी की भारत के खिलाफ परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए किया था। तब अफरीदी ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली के बड़े विकेट लिए थे और वह मैन ऑफ द मैच भी रहे थे।
सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट के वायरल होने के बाद भारतीय फैंस ने वकार युनिस को आईना दिखाया है। एक फैन ने वकार के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एशिया कप 2018 की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उस दौरान पाकिस्तानी बॉलिंग अटैक में शाहीन अफरीदी के साथ मोहम्मद आमिर और हसन अली जैसे तेज गेंदबाज थे। अफरीदी ने उस दौरान 6 ओवर में 7 की औसत से 42 रन खर्च किए थे।
उस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 238 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को शिखर धवन (114) और रोहित शर्मा (111*) के शतकों के दम पर भारत ने 9 विकेट रहते 39.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
बात शहीन अफरीदी की चोट की करें तो श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी। ताजा स्कैन और रिपोर्ट के अनुसार उन्हें चार से छह हफ्ते आराम की सलाह दी गई है। वह एशिया कप 2022 के साथ इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले होने वाले ट्राई सीरीज में वापसी करेंगे।
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…