Select Date:

वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी, बताया पाकिस्तान या श्रीलंका में से कौन जीतेगा एशिया कप 2022 का खिताब

Updated on 11-09-2022 05:59 PM

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। श्रीलंका की युवा टीम जहां 6ठीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं पाकिस्तान अपने कैबिनेट में तीसरी बाद एशिया कप की ट्रॉफी जोड़ना चाहेगा। इस बीच दिग्गज क्रिकेटरों की तरफ से भविष्यवाणी की जा रही है कि कौन सी टीम आज का फाइनल मैच जीतेगी। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरण ने भी बयान दिया है। वसीम ने पाकिस्तान टीम को फेवरेट बताया है।

BBN स्पोर्ट्स से बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा 'पाकिस्तान टीम का एशिया कप में प्रदर्शन लाजवाब रहा है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी में वो दम नहीं दिखा। गेंदबाजी अच्छी थी, उम्मीद है कि वे अपनी गलतियों से सीखेंगे। लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि पाकिस्तान फाइनल के लिए फेवरेट है। लेकिन रोमांचक और युवा श्रीलंका टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता।'

उन्होंने आगे कहा 'पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमी कह रहे हैं कि हमारा मध्य क्रम थोड़ा अनुभवहीन है, और रिजवान के आउट होने के बाद पिछले सुपर 4 गेम में इसका खुलासा हुआ था। लेकिन फाइनल में एक अच्छा विकेट होगा, उम्मीद है कि वे और मजबूत होकर वापसी करेंगे।'

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के लिए यह टूर्नामेंट अभी तक अच्छा नहीं रहा है, अभी तक खेली 5 पारियों में वह 63 ही रन जोड़ पाए हैं। इस दौरान वह मात्र एक ही बार 30 का आंकड़ा चूने में सफल रहे हैं। मगर वसीम अकरम को उम्मीद है कि वह फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा 'बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है और उसे सिर्फ एक अच्छी पारी की जरूरत है। उन्होंने थोड़ा संघर्ष किया क्योंकि वह रनों की कमी को लेकर चिंतित हो सकते थे। लेकिन अच्छी बात यह है कि उन्होंने क्रीज पर समय बिताया है और किसी भी महान खिलाड़ी के लिए यह भी मायने रखता है। मुझे लगता है कि वह फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करेगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
 25 August 2026
बेंगलुरु: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को आसानी से जीत लिया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर तीन दिन में ही ईस्ट…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम गहरे संकट में…
 24 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो…
 24 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा हैं। लंकाशायर के…
 24 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन टेस्ट में लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी लाबुशेन बुरी तरह फेल रहे। सीरीज…
 24 August 2026
बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस…
 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
Advt.