तीसरे T20 से इस खिलाड़ी की छुट्टी करेंगे श्रेयस अय्यर? मैन्चेस्टर में बना था हार की वजह
Updated on
06-07-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर दूसरे मैच में 191 रन का लक्ष्य देने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। अब कल यानि 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में तीसरी भिड़ंत होने वाली है। जिसमें स्पिनर रवि बिश्नोई को बाहर किया जा सकता है। मैन्चेस्टर में उनक एक ओवर भारत की हार का मुख्य कारण बना था।
रवि बिश्नोई के कारण मिली थी हार
मैन्चेस्टर में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के लिए 191 रन का टारगेट हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। लेकिन रवि बिश्नोई के एक ओवर ने बाजी पूरी तरह से पलट दी। 16वें ओवर के अंत तक इंग्लैंड की जीत के लिए 24 गेंदों में 49 रन की दरकार थी। बिश्नोई ने 17वें ओवर में आकर 29 रन खर्च कर दिए, जिसमें 2 नो-बॉल भी थी। इससे पहले भी उन्होंने नो-बॉल डाली थी। 3 बार एक जैसी गलती करना अनुशासन की कमी को दर्शाता है। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना कि यही ओवर टर्निंग पॉइंट था। ऐसे में संभावना है कि अगले मैच से स्पिनर को बाहर किया जा सकता है।
कौन लेगा रवि बिश्नोई की जगह?
रवि बिश्नोई के बाहर जाने से वाशिंग्टन सुंदर और प्रिंस यादव की एंट्री के दरवाजे खुल सकते हैं। टीम मैनेजमेंट पिच के अनुसार प्लेइंग-XI में बदलाव कर सकता है। अगर स्पिन गेंदबाजी के लिए मदद हुई तो सुंदर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वह अपने साथ बल्लेबाजी का विकल्प भी लेकर आते हैं। इसके अलावा अगर तेज गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थिती हुई तो प्रिंस यादव को जगह मिल सकती है। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
अब हार मंजूर नहीं
भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है। आयरलैंड से शर्मनाक सीरीज हार के बाद उनकी चौतरफा आलोचना की जा रही है। अब हार मिली तो नए कप्तान श्रेयस अय्यर पर सवाल और तीखे हो जाएंगे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस किया है। जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को 52 में 42 मुकाबलों में जीत दिलवाई। अंत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी जितवाया।
वैंकूवर: फीफा विश्व कप 2026 में स्विट्जरलैंड ने इतिहास रचते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री क्वार्टर फाइनल के आखिरी मुकाबले में स्विट्जरलैंड की टक्कर कोलंबिया से…
नॉटिंघम: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 45वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। मंगलवार 7 जुलाई को धोनी का बर्थडे था। उन्होंने इंग्लैंड के नॉटिंघम स्थित ट्रेंट…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल राउंड खत्म हो गए हैं। प्री क्वार्टर फाइनल का आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया। 48 टीमों…
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एक बार फिर मीडिया के तीखे सवालों के…
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…