सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (Supreme Court of India) ने ग्रुप-बी नॉन-गजेटेड सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) पद पर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 1.51 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2026 अभियान के माध्यम से कुल 65 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SCI की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in/recruitments के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। योग्य आवेदकों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू राउंड के आधार पर होगा।
SCI SPA Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: 1 अक्टूबर 2026 को कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम 30 साल तक ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शर्तें: अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 110wpm की स्पीड, कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज और कंप्यूटर पर 40wpm टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
Supreme Court SPA Salary: कितना मिलेगा वेतन?
सुप्रीम कोर्ट भर्ती में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-8 के तहत 47,000 रुपये से अधिकतम 1,51,100 रुपये महीना सैलरी मिलेगी। इसमें शुरुआती बेसिक पे 47,600 के साथ अन्य लागू भत्ते भी शामिल होंगे।
कैसे होगा सेलेक्शन?
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट की सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
परीक्षा: यह डेढ़ घंटे का ऑब्जेक्ट टाइप क्वेश्चन बेस्ड 100 नंबर का एग्जाम होगा। जिसमें जनरल इंग्लिश के 25, जनरल नॉलेज के 25, संविधान में न्यायपालिका से 25, सुप्रीम कोर्ट नियम के 15 और कंप्यूटर नॉलेज के 10 सवाल होंगे। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
स्किल टेस्ट: 100 नंबर का अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट होगा जिसमें 110wpm की स्पीड चाहिए। इसके अलावा 20 नंबर का कंप्यूटर पर 40wpm की स्पीड का टेस्ट होगा।
इंटरव्यू: यह 30 नंबर का होगा जिसमें क्वालीफाई होने के लिए कम से कम 15 नंबर लाने जरूरी हैं।
एप्लीकेशन फीस
जनरल या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये और SC/ST/OBC (NCL)/EWS/ दिव्यांगजन/ भूतपूर्व सैनिकों 750 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UCO बैंक गेटवे) से ही एक्सेप्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।