Select Date:

राशन-कार्ड में नाम सुधार में देरी पर 100 रुपए जुर्माना:तिल्दा सीएमओ पर कलेक्टर ने की कार्रवाई, टीएल बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा

Updated on 22-08-2026 12:00 PM
रायपुर, राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन तय 30 दिन में पूरा नहीं करने पर तिल्दा नगर पालिका के सीएमओ अमिताभ शर्मा पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोगों को सेवाएं तय समय में मिलनी चाहिए। किसी आवेदन का समय पर निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को अधिनियम का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फॉलोअप टीएल बैठक में बकेट क्लेम, नागरिक पट्टे, पीजी पोर्टल, आरआरसी और पीएम किसान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। स्कूलों में फिजिकल ग्राउंड, जाति और निवास प्रमाण-पत्र, अविवादित नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों की स्थिति भी देखी गई। कलेक्टर ने लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने कहा।

बायोमेट्रिक उपस्थिति और डेंगू जांच कलेक्टर ने विभागों में अधिकारी-कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ मेडिकल चेकअप, डेंगू जांच और स्वच्छता कार्यों की जानकारी ली। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के देयकों का समय पर भुगतान करने के निर्देश भी दिए।

पीएम सूर्य घर योजना की भी समीक्षा बैठक में ई-ऑफिस, प्रोजेक्ट पुनर्जीवन, नगरीय निकायों के पेंशन प्रकरण और पीएम श्री योजना की भी समीक्षा हुई। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने अधीनस्थों और आम लोगों को घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। सेवा से हटने वाले कर्मचारियों के मामलों का भी तय समय में निराकरण करने के निर्देश दिए।

अगली बैठक से पहले देनी होगी रिपोर्ट कलेक्टर ने सभी विभागों को टीएल बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और अगली बैठक से पहले प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कामों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।कलेक्टर  कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा।…
 25 August 2026
कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा…
 25 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे…
 25 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में गिरनार नेमी तप की आराधना अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 दिवसीय इस तप के अंतिम तीन दिन…
 25 August 2026
भिलाई नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में…
 25 August 2026
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं…
 25 August 2026
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित…
 25 August 2026
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार…
 25 August 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार…
Advt.