मानवता की मिसाल: शकुंतला फाउंडेशन ने बेबस परिवार को पहुंचाया सहारा
Updated on
25-08-2026 03:42 PM
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार अपने लाडले के पार्थिव देह को उसके गृह ग्राम मलकानगिरी (उड़ीसा) तक ले जाने में असमर्थ था।
परिवार की पीड़ा की जानकारी जैसे ही शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता सिंह को मिली, उन्होंने तत्काल सहयोग की पहल की।
स्मिता सिंह के प्रयासों से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम के संस्थापक एवं चार्टर प्रेसिडेंट रोटे. एस. के. श्रीवास्तव, समाजसेविका मुस्कान खंडेलवाल एवं अन्य सहयोगियों के संयुक्त सहयोग से एम्बुलेंस की व्यवस्था कर पार्थिव देह को सम्मान के साथ उसके गंतव्य मलकानगिरी, उड़ीसा तक पहुंचाया गया।
परिजनों ने इस कठिन समय में मिले सहयोग के लिए शकुंतला फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम के अध्यक्ष रोटे. एस. के. श्रीवास्तव, मुस्कान खंडेलवाल गोविंद अग्रवाल, महेश दुबे, विवेक सोलंकी, विजयलक्ष्मी नायडू, मनीष अग्रवाल अनुश्रीका हृदय से आभार व्यक्त किया।
उत्तर बस्तर कांकेर।कलेक्टर कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा।…
कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा…
सारंगढ़ बिलाईगढ़।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे…
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में गिरनार नेमी तप की आराधना अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 दिवसीय इस तप के अंतिम तीन दिन…
भिलाई नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में…
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं…
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित…
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार…