अरविन्दर सिंग खुराना बने छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष
Updated on
21-08-2026 06:05 PM
भिलाई l छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ की विशेष आम सभा व कार्यकारी समिति के चुनाव में अरविंदर सिंग खुराना को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव राजेश जंघेल चुने गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में शशि बघेल, शैलेंद्र जोशी, बुधराम सारंग, मनोज मित्रा एवं अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। उपाध्यक्ष घनश्याम जंघेल एवं अनिता सिंदे, सचिव डॉ. राजेश जंघेल, सह सचिव अशोक कुमार साहू एवं माधुरी साहू को नई कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष अरविंदर खुराना ने सांसद विजय बघेल का धन्यवाद किया , विश्वास जता कर ये जिम्मेदारी उन्होंने सौंपी।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ में एकजुटता और टीम भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों का हमेशा एक लक्ष्य होता है कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो। पिछले कार्यकाल में भी संघ के प्रयासों से खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी को सभी जिलों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के चयन और उनके बेहतर प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आने वाले चार वर्षों के लिए संघ के विकास का खाका तैयार कर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन सभी की सहमति और विश्वास से हुआ है।
उत्तर बस्तर कांकेर।कलेक्टर कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा।…
कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा…
सारंगढ़ बिलाईगढ़।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे…
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में गिरनार नेमी तप की आराधना अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 दिवसीय इस तप के अंतिम तीन दिन…
भिलाई नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में…
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं…
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित…
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार…