आर्यवीर सहवाग की भारतीय अंडर-19 टीम में एंट्री, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भी मिली जगह
Updated on
27-08-2026 12:38 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत के दौरे पर आने वाली है। इस दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को जगह मिली है। दो टीमों के बीच तीन वनडे मैच और दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। 18 सितंबर को राजकोट में दौरे का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
आर्यवीर को वनडे सीरीज में मौका
आर्यवीर सहवाग को वनडे टीम में जगह मिली है। अभी वह दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। 19 अक्टूबर 2007 को जन्मे आर्यवीर 18 साल के हैं। आर्यवीर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। इस टीम में पूर्व भारतीय कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली हैं। अन्वय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। लक्ष्य रायचंदानी इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
अन्यव द्रविड़ ने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम के लिए दो वनडे खेले थे। इसमें उन्होंने 87 और 14 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 117 का था। उन्हें एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। मल्टी डे सीरीज के लिए यशबर्धन चौहान को कप्तानी मिली है।
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
चेन्नई: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-2 में गजब का कारनामा देखने को मिला है। विदा कोवई किंग्स के मिडियम पेसर के दीबन लिंगेश ने पारी की पहली तीन गेंदों…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई…