लाहिरु कुमारा दिखा रहे गजब का धैर्य, 50 गेंदें खेलकर टीम इंडिया को खूब किया परेशान
Updated on
26-08-2026 01:26 PM
कोलंबो: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 7 विकेट सिर्फ 173 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद लगा कि टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन सोनल दिनुषा को टेलेंडर्स का साथ मिला और टीम का स्कोर 265 रनों तक पहुंच चुका है। इस दौरान भारतीय टीम को एक ही सफलता मिली। शतक की तरफ बढ़ रहे सोनल 85 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं केशरा नुवांथा 74 गेंद पर 18 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
लाहिरू कुमारा 50 गेंद खेल चुके
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा 10वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। तीसरे दिन के स्टंप के समय वह 8 रन बनाकर खेल रहे थे। इस दौरान कुमारा ने 50 गेंदों का सामना किया। 29 साल के कुमारा का यह 37वां टेस्ट मैच है और 55वीं बार वह बैटिंग कर रहे हैं। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने पहली बार 50 गेंदों का सामना किया है। इससे पहले 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में कुमारा ने 45 गेंदों पर 7 रन बनाए थे।
लाहिरु कुमारा का टेस्ट में बल्लेबाज औसत सिर्फ 5.43 का है। 55 पारियों में उनके 174 रन हैं। सबसे बड़ी पारी 13 रनों की है। हालांकि इसके बाद भी कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर वह टीम इंडिया की गेंदबाजी का डटकर सामना कर रहे हैं। कुमारा अभी तक घरेलू क्रिकेट में भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं।
श्रीलंका फॉलोऑन से भी दूर
कोलंबो टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाए थे। ध्रुव जुरेल के साथ ही देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से शतकीय पारी निकली। तीसरे दिन स्टंप तक श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिए थे। अभी तक टीम ने फॉलोऑन भी नहीं बनाया है। 303 बनाने के बाद उनका फॉलोऑन बच पाएगा। यही वजह है कि श्रीलंका के बल्लेबाजों को अभी काफी मेहनत करनी है। भारतीय टीम के पास नई गेंद भी आ गई है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई…
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के टेस्ट से संन्यास के बाद उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन मैकस्वीनी को जगह मिली। मध्यक्रम में खेलने वाले मैकस्वीनी भारत के खिलाफ बॉर्डर…
बेंगलुरु: मुशीर खान और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का शानदार बैटिंग के बाद भी वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल हार गई है। नॉर्थ जोन ने 52…
न्यूयॉर्क: आर्यना सबालेंका महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। वहीं पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब नोवाक जोकोविच ने जीते हैं। यूएस ओपन 2026 में सबालेंका…
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…