Select Date:

जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू सीरीज में ही करियर तबाह कर दिया था, अब कर रहा रनों की बारिश, टीम में करेगा कमबैक?

Updated on 26-08-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के टेस्ट से संन्यास के बाद उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन मैकस्वीनी को जगह मिली। मध्यक्रम में खेलने वाले मैकस्वीनी भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ओपनर के रूप में खेलने उतरे। इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गजब की फॉर्म में थे। डेब्यू टेस्ट की दोनों ही पारियों में बुमराह ने मैकस्वीनी को आउट कर दिया। दूसरी पारी में तो ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज का खाता भी नहीं खुला।

चार बार बुमराह का शिकार बने मैकस्वीनी

नाथन मैकस्वीनी को उस सीरीज में 6 पारियों में बैटिंग करने का मौका मिला, इसमें वह 5 बार आउट हुए। चार बार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह थे। बुमराह के खिलाफ मैकस्वीनी ने 66 गेंदों को सामना किया और सिर्फ 15 रन बनाए। इस दौरान वह चार बार आउट हुए। सीरीज के तीसरे मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया ने नाथन मैकस्वीनी को टीम से ड्रॉप कर दिया। उसके बाद से वह अभी तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं।

इंग्लैंड में कमाल कर रहे मैकस्वीनी

27 साल के नाथन मैकस्वीनी ऑस्ट्रेलिया की टीम से ड्रॉप होने के बाद से कप्तान के रूप में दो शेफील्ड शील्ड का खिताब जीत चुके हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ए के लिए भी लगातार रन बना रहे हैं। इंग्लिश समर में पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नॉर्थम्पटनशायर में उन्होंने अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। वनडे कप के 8 मैचों में मैकस्वीनी के बल्ले से 485 रन निकले। उन्होंने 6 फिफ्टी ठोकी और उनका औसत 69 और स्ट्राइक रेट 96 का रहा।
काउंटी चैंपियनशिप में नाथन मैकस्वीनी 2026 सीजन में अभी तक 15 पारी खेल चुके हैं। उन्होंने 46 की औसत से इसमें 638 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक के अलावा दो अर्धशतक निकले। हालांकि वह काउंटी में चौथे नंबर पर बैटिंग कर रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने 65 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसमें 38.48 की औसत से 4118 रन बनाए हैं। इसमें 11 शतक के साथ 20 फिफ्टी शामिल हैं।

मार्नस लाबुशेन ड्रॉप हो सकते हैं

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन का बल्ला लंबे समय से शांत है। कप्तान पैट कमिंस ने इशारा किया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगली टेस्ट सीरीज से उन्हें बाहर किया जा सकता है। ऐसे में नाथन मैकस्वीनी उनकी जगह लेने के सबसे बड़ी दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
कोलंबो: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 7 विकेट सिर्फ 173 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद लगा कि टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी।…
 26 August 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है। जहां भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारत एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट भी खेलता…
 26 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई…
 26 August 2026
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के टेस्ट से संन्यास के बाद उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन मैकस्वीनी को जगह मिली। मध्यक्रम में खेलने वाले मैकस्वीनी भारत के खिलाफ बॉर्डर…
 26 August 2026
बेंगलुरु: मुशीर खान और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का शानदार बैटिंग के बाद भी वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल हार गई है। नॉर्थ जोन ने 52…
 26 August 2026
टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इन दिनों इंजरी या रिहैब के कारण भारतीय स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने…
 26 August 2026
न्यूयॉर्क: आर्यना सबालेंका महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। वहीं पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब नोवाक जोकोविच ने जीते हैं। यूएस ओपन 2026 में सबालेंका…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
Advt.