Select Date:

वेस्ट जोन के 7 विकेट 39 रन बनाने में गिरे, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में नॉर्थ जोन

Updated on 26-08-2026 01:23 PM
बेंगलुरु: मुशीर खान और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का शानदार बैटिंग के बाद भी वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल हार गई है। नॉर्थ जोन ने 52 रनों से जीत हासिल करके टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वेस्ट जोन को चौथी पारी में जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम का स्कोर एख समय 195 रन पर तीन विकेट ही था लेकिन 234 रनों पर पारी सिमट गई। सेमीफाइनल में 30 अगस्त से नॉर्थ जोन का सामना साउथ जोन से होगा।

आबिद मुश्ताक जीत के हीरो रहे

नॉर्थ जोन की जीत के हीरो जम्मू कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक रहे। पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले मुश्ताक ने दूसरी पारी में 4 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो वेस्ट जोन का स्कोर 7 विकेट पर 220 रन था। दूसरे ही ओवर में आबिद ने तनुष कोटियान को बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने तुषार देशपांड को आउट किया। उर्विल पटेल आखिरी विकेट के रूप में निशांत सिंधु का शिकार बने।

रुतुराज का रन आउट टर्निंग पॉइंट रहा

287 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्ट जोन के लिए रुतुराज गायकवाड़ और मुशीर खान शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 138 गेंदों पर 111 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन रुतुराज रन आउट हो गए। यहीं से मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। 70 गेंदों पर रुतुराज ने 66 रनों की पारी खेली। मुशीर के बल्ले से 96 रन निकले।

आयुष बडोनी का बल्ला बोला

नॉर्थ जोन ने पहले बैटिंग करते हुए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर 251 रन बनाए। अंशुल कंबोज ने 5 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। आयुष बडोनी ने 51 रन बनाए। तुषार देशपांड और तनुष कोटियान ने 4-4 विकेट झटके। वेस्ट जोन की पहली पारी 187 रनों पर ही सिमट गई। शम्स मुलानी ने 52 रनों का योगदान दिया। मुश्ताक ने 5 जबकि अर्शदीप ने 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में भी आयुष बडोनी ने अर्धशतक लगाया और नॉर्थ जोन 222 रनों तक पहुंच गई। तनुष के साथ मुलानी ने दूसरी पारी में 4-4 विकेट लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
कोलंबो: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 7 विकेट सिर्फ 173 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद लगा कि टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी।…
 26 August 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है। जहां भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारत एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट भी खेलता…
 26 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई…
 26 August 2026
नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के टेस्ट से संन्यास के बाद उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन मैकस्वीनी को जगह मिली। मध्यक्रम में खेलने वाले मैकस्वीनी भारत के खिलाफ बॉर्डर…
 26 August 2026
बेंगलुरु: मुशीर खान और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का शानदार बैटिंग के बाद भी वेस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल हार गई है। नॉर्थ जोन ने 52…
 26 August 2026
टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इन दिनों इंजरी या रिहैब के कारण भारतीय स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने…
 26 August 2026
न्यूयॉर्क: आर्यना सबालेंका महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं। वहीं पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब नोवाक जोकोविच ने जीते हैं। यूएस ओपन 2026 में सबालेंका…
 25 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 165 रनों से जीता था। वहीं…
 25 August 2026
बाली: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में वे फिर से आ गए हैं।…
Advt.