Select Date:

दोस्तों से लगी शर्त बनी जानलेवा, ब्लू वाटर में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत

Updated on 20-08-2026 02:55 PM
रायपुर। राजधानी में दोस्तों के साथ घूमने निकले 24 वर्षीय युवक की एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई। मौदहापारा निवासी आदिल खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर पहुंचा था। यहां दोस्तों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की शर्त लग गई। इसी दौरान आदिल ने ब्लू वाटर के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में डूब गया।

जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 6 बजे की है। आदिल अपने दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच यह शर्त लगी कि कौन पानी में उतरकर एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंच सकता है। शर्त के बाद आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूद गए। उसका दोस्त तैरकर दूसरे छोर तक पहुंच गया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और फिर दिखाई नहीं दिया।

कुछ देर तक आदिल के वापस नहीं आने पर दोस्तों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

गहरे पानी में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी में उतरकर युवक की तलाश शुरू की। काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रात होने और ब्लू वाटर की अधिक गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आने लगीं। सुरक्षा को देखते हुए रात में सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाना था। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश के लिए पूरी तैयारी के साथ अभियान चलाएगी।



घटना के बाद आदिल खान के परिवार और परिचितों में चिंता और मातम का माहौल है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद दोस्तों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा दोस्तों के बीच लगी शर्त के दौरान हुआ।

गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
हादसे ने एक बार फिर ब्लू वाटर जैसे गहरे जल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गहरे पानी में बिना सुरक्षा इंतजाम के न उतरें और किसी भी तरह की शर्त या रोमांच के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
सक्ती, सक्ती जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को अंजोरीपाली गांव में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी को…
 26 August 2026
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 7 दिन विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 17…
 26 August 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के परसदा-केराझर वाटरफॉल में आखिरकार आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। इस वाटरफॉल की खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था…
 26 August 2026
रायपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मार्च में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साले ने ही जीजा को मारकर उसकी लाश नाले की रेत में दफना दी थी।…
 26 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां…
 26 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन करीब 12 घंटे तक चला। 9वीं से 12वीं तक के…
 26 August 2026
दंतेवाड़ा। जिले में ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों…
 26 August 2026
दंतेवाड़ा। विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा…
 26 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में…
Advt.