Select Date:

ऊर्जा के भविष्य पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में यश नागेश प्रथम

Updated on 26-08-2026 12:53 PM

दंतेवाड़ा। विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावना एवं चुनौतियाँ” रखा गया था। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी  संतोष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, विश्लेषणात्मक सोच तथा ऊर्जा क्षेत्र की भावी संभावनाओं और चुनौतियों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने निर्धारित छह मिनट में विषय पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसके बाद दो मिनट का प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों, वाक्-प्रवाह, लिखित एवं मौखिक परीक्षा तथा दृश्य सामग्री की नवीनता के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता में यश नागेश, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ने प्रथम, विशाल एक्का, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ने द्वितीय तथा कु. मनीषा वट्टी, शासकीय हाई स्कूल पोटा केबिन चितालूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

विकासखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 2 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसके बाद जोन एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन, नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
सक्ती, सक्ती जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को अंजोरीपाली गांव में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी को…
 26 August 2026
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए 7 दिन विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 17…
 26 August 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के परसदा-केराझर वाटरफॉल में आखिरकार आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। इस वाटरफॉल की खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था…
 26 August 2026
रायपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मार्च में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साले ने ही जीजा को मारकर उसकी लाश नाले की रेत में दफना दी थी।…
 26 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां…
 26 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन करीब 12 घंटे तक चला। 9वीं से 12वीं तक के…
 26 August 2026
दंतेवाड़ा। जिले में ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों…
 26 August 2026
दंतेवाड़ा। विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा…
 26 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में…
Advt.