Select Date:

ग्राम सभा व जनसंवाद 2.0 के माध्यम से ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 की दी गई जानकारी

Updated on 26-08-2026 12:53 PM

दंतेवाड़ा। जिले में ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पंडेवार में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को अधिनियम के तहत उपलब्ध रोजगार, आजीविका एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को योजना की मूल भावना, पात्रता, रोजगार की मांग करने की प्रक्रिया, कार्यों के चयन, श्रमिकों की भागीदारी तथा ग्रामीण परिवारों को मिलने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में बताया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, रोजगार सहायकों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

जनसंवाद 2.0 के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को सुना गया। ग्रामीणों को बताया गया कि योजना का उद्देश्य रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ गांवों में टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण, आजीविका के साधनों को मजबूत करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देना है।

इस दौरान ग्राम सभा की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की पहचान, प्राथमिकता निर्धारण एवं सामुदायिक सहभागिता को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। ग्रामीणों से ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सुझाव एवं आवश्यकताएं सामने रखने की अपील की गई।

अधिकारियों ने बताया कि वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्राम सभा एवं जनसंवाद 2.0 के माध्यम से जागरूकता बढ़ाकर योजना में पारदर्शिता, जनभागीदारी एवं जवाबदेही को मजबूत किया जा रहा है। जिले में आगे भी पंचायत स्तर पर ऐसे जागरूकता एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र ग्रामीण योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.