Select Date:

दिव्यांग प्रमाणीकरण व यूडीआईडी निर्माण शिविर में 110 दिव्यांगजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Updated on 27-08-2026 12:14 PM

मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं UDID निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। साथ ही दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं UDID कार्ड निर्माण की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

शिविर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 110 दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं प्रमाणीकरण किया गया। इनमें मानसिक रोग से संबंधित 8, श्रवण बाधित 11, अस्थि बाधित 67, सिक्ल सेल 2, मूक-बधिर 17 तथा दृष्टि बाधित 5 दिव्यांगजन शामिल रहे।

शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक चिकित्सकीय जांच, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा UDID कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा दिव्यांगजनों को निर्धारित शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मानपुर विकासखंड एवं उपखंड मुख्यालय के रूप में शामिल है, जहां आयोजित इस शिविर से क्षेत्र के दिव्यांगजनों को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण सुविधा मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
रायपुर, सत्ता और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने प्रभारी मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सबसे रोचक स्थिति…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिना कॉलेज जाए घर बैठे दूसरे राज्यों के संस्थानों से फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और लैब टेक्नीशियन जैसे हेल्थकेयर कोर्स की डिग्री-डिप्लोमा दिलाने का भी खेल चल रहा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की हिरासत में हुई मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट के…
 27 August 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर बस्तियों के करीब पहुंच रहे हैं और खेतों में घुसकर…
 27 August 2026
सुकमा, दक्षिण बस्तर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाला NH-30 इन दिनों बदहाल हो गया है। केशकुर से तोंगपाल के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा…
 27 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि…
 27 August 2026
मोहला। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी…
 27 August 2026
मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के…
 27 August 2026
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग…
Advt.