Select Date:

ब्रह्मास्त्र 2: रणबीर कपूर 'रामायणम्' के बाद अप्रैल से शुरू करेंगे शूटिंग, 'अमृता' के रोल में दीपिका पादुकोण!

Updated on 20-08-2026 05:08 PM
साल 2022 में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' के बाद से ही फैंस को इसके अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर जहां इन दिनों 'रामायणम्' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, वहीं खबर है कि एक्‍टर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू कर दिया है। जी हां, फिल्म की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और इस बार कहानी अस्त्रवर्स की दुनिया को और आगे ले जाने वाली है। बताया जाता है कि अगले साल अप्रैल 2027 से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

'पिंकव‍िला' की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर जनवरी 2027 तक नितेश तिवारी की 'रामायणम् पार्ट 2' की शूटिंग पूरी कर सकते हैं। इसके बाद कुछ तैयारी के बाद वह अप्रैल 2027 में 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के ईशा के किरदार में लौटने की उम्मीद है, जबकि अयान मुखर्जी अमृता के रोल के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत कर रहे हैं।

'ब्रह्मास्त्र 2' में शिवा और देव के रूप में रणबीर कपूर की वापसी

खबरों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर कपूर एक बार फिर शिवा के साथ-साथ देव के किरदार में भी नजर आ सकते हैं। पहली फिल्म में देव की कहानी की जो झलक दिखाई गई थी, उसे अब सीक्वल में आगे बढ़ाया जाएगा। रणबीर इस डबल रोल को लेकर काफी उत्साहित बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि शिवा और देव के किरदारों के बीच का कनेक्शन फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बनाएगा और अस्त्रवर्स की कहानी को भी आगे बढ़ाएगा।

दीपिका पादुकोण ही है अयान मुखर्जी की 'अमृता'

सीक्वल में सबसे दिलचस्‍प किरदार दीपिका पादुकोण का होने वाला है। पहली फिल्‍म के वक्‍त से ही यह चर्चा रही है कि रणबीर की मां अमृता के रोल में दिखी झलक दीपिका पादुकोण की थी। अब खबरों के मुताबिक, अयान मुखर्जी ने 'अमृता' के रोल के लिए एक्ट्रेस से बातचीत शुरू कर दी है। अगर दीपिका फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। दोनों इससे पहले 'बचना ऐ हसीनों', 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका के किरदार की 'अस्त्रावर्स' में काफी अहम भूमिका होने की बात कही जा रही है। हालांकि, उनकी कास्टिंग को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह उनके शेड्यूल और पूरी टाइमलाइन पर निर्भर करेगी।

'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' की कहानी क्या थी?

'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' की कहानी शिवा नाम के एक युवा डीजे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे धीरे-धीरे अपनी खास शक्तियों और 'अस्त्रों' की रहस्यमय दुनिया के बारे में पता चलता है। ईशा से मुलाकात के बाद शिवा को अपनी शक्तियों का एहसास होता है और वह ब्रह्मास्त्र को गलत हाथों में जाने से बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में देव का किरदार सीधे तौर पर सामने नहीं आता, लेकिन अंत में उससे जुड़ा बड़ा ट्विस्ट दिखाया जाता है, जिसने अगली फिल्म की कहानी के लिए रास्ता तैयार किया।

आलिया भट्ट फिर 'ब्रह्मास्त्र 2' में ईशा का रोल निभाएंगी

आलिया भट्ट, शिवा की प्रेमिका और 'अस्त्रावर्स' के एक अहम किरदार ईशा के तौर पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी वापसी से अयान मुखर्जी की फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर में रणबीर कपूर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी फिर से देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि यह सीक्वल 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' में दिखाई गई पौराणिक कथाओं और अलौकिक दुनिया को आगे बढ़ाएगा, साथ ही किरदारों और कहानी में नए पहलू भी जोड़ेगा।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो, रणबीर कपूर अभी नितेश तिवारी की बड़ी फिल्म 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसमें वह भगवान राम का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं, आलिया भट्ट को आखिरी बार YRF की फिल्म 'अल्फा' में शरवरी और बॉबी देओल के साथ देखा गया था। वह सोहम शाह की 'तुंबाड 2' में शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी नजर आएंगी। इसके अलावा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल के साथ भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
 25 August 2026
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्‍टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्‍शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…
 25 August 2026
गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ में चल रही उठापटक और तलाक की अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में आरती में शामिल हुईं। इससे…
 25 August 2026
'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने शो में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है। इस बार दर्शकों को यह तय करने का मौका मिलेगा कि दो संभावित…
 24 August 2026
टीवी स्टार्स हिना खान, रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल हाल ही में अपने YouTube चैनल पर एक पॉडकास्ट के लिए साथ आए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और इस बात…
 24 August 2026
जानी-मानी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस आशा सिंह का 22 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, वह पिछले तीन महीनों से फेफड़ों के इन्फेक्शन से जूझ रही…
 24 August 2026
मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर ड्रग्स का नेटवर्क चलाने के मामले में एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को काशिमीरा पुलिस की…
 24 August 2026
'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना का सफर खत्म हो गया है। शो में गौरव खन्ना ने कई खतरनाक स्टंट्स का सामना किया, लेकिन इस बार चोट उनकी राह…
 22 August 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की…
Advt.