गौरव खन्ना हुए एलिमिनेट, 'खतरों के खिलाड़ी 15' में कोहनी में लगी जबरदस्त चोट, स्टंट टास्क में फेल
Updated on
24-08-2026 01:27 PM
'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना का सफर खत्म हो गया है। शो में गौरव खन्ना ने कई खतरनाक स्टंट्स का सामना किया, लेकिन इस बार चोट उनकी राह में रुकावट बन गई। शगुन शर्मा और रुबीना दिलैक के साथ एलिमिनेशन स्टंट में मुकाबला करने के दौरान गौरव चोटिल हो गए और टास्क पूरा नहीं कर सके। उनके कंधे और कोहनी में चोट आ गई जिसके बाद रोहित शेट्टी ने उनके एलिमिनेशन का ऐलन कर दिया।
एलिमिनेशन स्टंट के दौरान पानी में गिरने के बाद सीढ़ी से ऊपर चढ़ते वक्त गौरव खन्ना चोटिल हो गए, उनकी कोहनी में चोट लग गई। जिसके बाद वो दर्द की वजह से आगे स्टंट नहीं कर पाए। रोहित शेट्टी ने बताया कि गौरव को पहले से टेनिस एल्बो की समस्या थी, जो चोट लगने से और बढ़ गई।
कोहनी में लगी चोट, गौरव खन्ना पूरा नहीं कर पाए स्टंट
एलिमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स को एक संकरे पुल से दूसरे घूमते हुए पुल पर कूदकर झंडे इकट्ठे करने थे। दोनों पुल पानी से काफी ऊंचाई पर थे, जिससे स्टंट बेहद मुश्किल था। पानी में गिरने के बाद कंटेस्टेंट सीढ़ी के जरिए वापस ऊपर आकर टास्क जारी रख सकते थे। शगुन शर्मा ने सबसे पहले स्टंट किया और छह झंडे इकट्ठा किए। इसके बाद रुबीना ने पांच झंडे हासिल किए। गौरव खन्ना ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन स्टंट के दौरान फिसलकर पानी में गिर गए। ऊपर चढ़ने की कोशिश में उनकी कोहनी में चोट लग गई और तेज दर्द के कारण वो स्टंट पूरा नहीं कर पाए।
गौरव खन्ना को पहले से है टेनिस एल्बो
गौरव के चोटिल होने के बाद रोहित श्ट्टी ने बताया कि गौरव को पहले से ही टेनिस एल्बो की समस्या है। स्टंट के दौरान उनकी चोट और बढ़ गई, जिसके चलते उन्हें टास्क बीच में ही छोड़ना पड़ा और उनका एलिमिनेशन हो गया।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…
गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ में चल रही उठापटक और तलाक की अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में आरती में शामिल हुईं। इससे…
टीवी स्टार्स हिना खान, रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल हाल ही में अपने YouTube चैनल पर एक पॉडकास्ट के लिए साथ आए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और इस बात…
जानी-मानी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस आशा सिंह का 22 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, वह पिछले तीन महीनों से फेफड़ों के इन्फेक्शन से जूझ रही…
मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर ड्रग्स का नेटवर्क चलाने के मामले में एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को काशिमीरा पुलिस की…
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की…