Select Date:

सुनीता आहूजा पहुंचीं खाटू श्‍याम और काले हनुमान मंदिर, गोविंदा-कोमल की अफेयर की खबरों के बीच हाथ जोड़ प्रार्थना

Updated on 25-08-2026 04:39 PM
गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ में चल रही उठापटक और तलाक की अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में आरती में शामिल हुईं। इससे पहले उन्होंने राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। अब मंदिर दर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं जिसमें सुनीता काफी इमोशनल दिख रही हैं।

गोविंदाकी पत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार सुबह जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा की और आरती में शामिल हुईं। मंदिर के पुजारी ने आहूजा की कलाई पर काला रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने अपने परिवार की शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। काले हनुमानजी मंदिर जाने से पहले आहूजा ने सोमवार को प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर में भी दर्शन कर पूजा की थी।

वीडियो में सुनीता मंदिर में हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही

सोशल मीडिया पर नजर आए एक वीडियो में सुनीता मंदिर में हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर गुलाबी दुपट्टा ओढ़ा हुआ है और भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में सुनीता हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं जहां उन्होंने मूर्ति के सामने सिर झुकाकर प्रार्थना की।

'ये प्रॉपर ड्रामा क्वीन हैं जो गोविंदा के नेम और फेम का खूब इस्तेमाल कर रही'

बता दें कि सुनीता का ये मंदिर दर्शन वाला वीडियो ऐसे समय में आया है जब गोविंदा के साथ उनके वैवाहिक जीवन में आई दरार की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सुनीता के इस वीडियो पर लोगों ने कहा है- ये प्रॉपर ड्रामा क्वीन हैं जो गोविंदा के नेम और फेम का खूब इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं एक ने कहा- हनुमान जी ने भी आपकी गालियां सुनी हैं और भगवान को झूठे लोग पसंद नहीं।

गोविंदा और कोमल रानी दिखे हैं साथ

करीब चार दशकों से विवाहित यह दंपति इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इसी के साथ गोविंदा और नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के बीच रिश्ते और शादी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। बताते चलें कि गोविंदा और कोमल रानी को अगस्त 2026 में कई बार मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। यहां इसी के साथ बता दें कि कोमल रानी गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। गोविंदा ने जुलाई 2026 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से उनका परिचय कराया था।

हनुमान मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक

जयपुर के परकोटा क्षेत्र में चांदी की टकसाल इलाके में स्थित काले हनुमान मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक है। अधिकांश हनुमान मंदिरों में भगवान की प्रतिमा नारंगी रंग या सिंदूर से सजी होती है, जबकि इस मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा काले पत्थर से बनी हुई है।

मंदिर में विराजमान भगवान हनुमान का यह स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली

श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि मंदिर में विराजमान भगवान हनुमान का यह स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली और रक्षा करने वाला है तथा बुरी नजर एवं नकारात्मक प्रभावों से भक्तों की रक्षा करता है।

भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने की बात

वहीं गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने मीडिया संग बातचीत में कहा है कि वे इस मामले में अपनी मामी सुनीता के साथ हैं। कश्मीरा का कहना है कि वे अपने परिवार को बिखरने नहीं देंगी, चाहे जो भी हो वह उसे बचाएंगी। टेलीविजन एक्टर अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी के बाहर खड़े पपराजी ने जब कश्मीरा शाह से बात करते हुए इस सिचुएशन के बारे में पूछा गया।

'मैं सुनीता मामी के साथ हूं'

कश्मीरा ने पैप्स पर भड़कते हुए कहा, 'जब उन्होंने एक-दूसरे को छोड़ दिया है, तो आप उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ देते? आप यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं?' उन्होंने आगे कहा कि वह सुनीता के साथ खड़ी हैं और बताया कि वह आमतौर पर पब्लिक में बोलने से बचती रही हैं। कश्मीरा शाह ने कहा, 'मैं सुनीता मामी के साथ हूं। उन्होंने पहले कभी नहीं बोला है, कभी नहीं कहा कि यह गलत है, लेकिन अगर आज वह कुछ कह रही हैं, तो जरूर कुछ गड़बड़ है।'

'परिवार की सभी महिलाओं के साथ खड़ी रहूंगी'

उन्होंने आगे यह भी साफ किया कि परिवार में चल रहे विवाद के बीच वह अपने परिवार के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा, ' अपने परिवार की सभी महिलाओं के साथ खड़ी रहूंगी। साथ ही, अपने परिवार को हर हाल में बचाऊंगी।' सुनीता के लिए कश्मीरा का सपोर्ट उस वक्त आया है, जब कुछ महीने पहले ही दोनों ने अपने पुराने झगड़ों को भुला दिया था।

कश्मीरा शाह और सुनीता के बीच पिछले काफी सालों से मनमुटाव था

दरअसल, कश्मीरा शाह उनकी मामी सुनीता के बीच पिछले काफी सालों से मनमुटाव चल रहा था, जिसकी वजह से दोनों परिवार एक-दूसरे से दूर थे। यहां तक कश्मीरा की ननद यानी की आरती की शादी में सुनीता नहीं गई थी। हालांकि, अप्रैल 2026 में 'लाफ्टर शेफ्स' शो के सेट पर दोनों के बीच का पुराना विवाद आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। कश्मीरा ने सुनीता से माफी मांगी और सुनीता ने भी बड़े दिल से उन्हें माफ कर परिवार को फिर से जोड़ लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
 25 August 2026
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्‍टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्‍शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…
 25 August 2026
गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ में चल रही उठापटक और तलाक की अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में आरती में शामिल हुईं। इससे…
 25 August 2026
'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने शो में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है। इस बार दर्शकों को यह तय करने का मौका मिलेगा कि दो संभावित…
 24 August 2026
टीवी स्टार्स हिना खान, रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल हाल ही में अपने YouTube चैनल पर एक पॉडकास्ट के लिए साथ आए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और इस बात…
 24 August 2026
जानी-मानी फिल्म और टीवी एक्ट्रेस आशा सिंह का 22 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, वह पिछले तीन महीनों से फेफड़ों के इन्फेक्शन से जूझ रही…
 24 August 2026
मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर ड्रग्स का नेटवर्क चलाने के मामले में एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को काशिमीरा पुलिस की…
 24 August 2026
'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना का सफर खत्म हो गया है। शो में गौरव खन्ना ने कई खतरनाक स्टंट्स का सामना किया, लेकिन इस बार चोट उनकी राह…
 22 August 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की…
Advt.