Select Date:

विश्व आदिवासी दिवस पर भोपाल में सम्मेलन:आदिवासी भीख नहीं, अधिकार मांगता है, 100 बार लड़ाई लड़ेंगे

Updated on 10-08-2026 12:40 PM
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष नहीं, बल्कि समाज का हिस्सा होने के नाते सम्मेलन में आए हैं।

उन्होंने कहा- प्रदेश में 22% से अधिक आबादी आदिवासी समाज की है, लेकिन आज भी उसे अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। समाज को अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।

सिंघार ने कहा कि आदिवासी भीख नहीं, अपना अधिकार मांगता है। अंग्रेजों के समय आदिवासियों के लिए अलग कोड की व्यवस्था थी तो आज समाज को अपना आदिवासी कोड क्यों नहीं मिलना चाहिए। इसके लिए एक बार नहीं, 100 बार भी लड़ेंगे।

सम्मेलन की शुरुआत माता मंदिर चौराहे से रैली के साथ हुई। पारंपरिक परिधानों में पहुंचे समाज के लोगों ने ढोल-मांदल की थाप पर आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किए। सम्मेलन में 22 से अधिक आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
भोपाल। प्रदेश में अब बांड वाले एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए 100 जगहों की पसंद भरना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार स्वयं उनकी पोस्टिंग…
 25 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वन विभाग के चार हजार 506 शासकीय सेवकों को पदोन्नत किया गया है। विभाग के लिए 25 हजार 389 पद स्वीकृत हैं।…
 25 August 2026
भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि आज स्किल नई करेंसी है और इनोवेशन नई इकोनामी। हमारी संस्थाओं को कौशल, शोध, नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनना होगा।…
 25 August 2026
भोपाल : प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा संगठन और सरकार ने फोकस बढ़ा दिया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर चार घंटे मंथन हुआ।मुख्यमंत्री डा. मोहन…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लचर शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ अब 'जेन अल्फा' (नई पीढ़ी के छात्र) का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया को…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब वे भी बड़े सरकारी अफसरों और नेताओं की तरह लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम…
 25 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग चुनावों के चरण कम करने की…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लंबे समय से चले आ रहे 'प्रमोशन में आरक्षण' के विवाद पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े…
 25 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बसों का रुख कर रहे हैं। यात्रियों की…
Advt.