Select Date:

एमपी में वन विभाग के 4506 कर्मचारियों का प्रमोशन, सीएम मोहन यादव ने लगाए स्टार, कहा- रिक्त पदों पर भी जल्द होगी भर्ती

Updated on 25-08-2026 03:39 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वन विभाग के चार हजार 506 शासकीय सेवकों को पदोन्नत किया गया है। विभाग के लिए 25 हजार 389 पद स्वीकृत हैं। अभी 18 हजार से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

हम वन प्रबंधन को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ना चाहते हैं, इसीलिए पदोन्नति के साथ ही खाली हुए पदों को भरने के लिए नई भर्ती भी की जाएगी, इसके आदेश दे दिए हैं। यह बात मुख्यमंत्री ने सोमवार को वन विभाग में पदोन्नत शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनंदन समारोह में कही।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को स्टार लगाए

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आइआइएफएम) में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने पदोन्नति प्राप्त वन अधिकारियों-कर्मचारियों को स्टार लगाए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से वन विभाग में वर्षों के इंतजार का फल मिला है। जिन्हें पदोन्नति मिली है, उनमें 188 सहायक वन संरक्षक, 2,821 वनपाल, 761 उप वन क्षेत्रपाल तथा अन्य संवर्ग के 736 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल, वानस्पतिक संपदा और वन्यप्राणियों की रक्षा करने में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण है। ये वन भारत और दुनियाभर में मध्य प्रदेश की पहचान हैं। हमारे वनकर्मी पूरी लगन से इसकी रक्षा करते हैं।

मध्य प्रदेश नदियों का मायका

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के लिए हर क्षेत्र में युवाओं की सहभागिता जरूरी है। हमारा प्रयास है कि जैसा हमने पाया है, उससे और बेहतर हम भावी पीढ़ी को सौंपें। ईश्वर की कृपा से मध्य प्रदेश नदियों का मायका है। हमारी नदियां जलराशि से सदैव समृद्ध रहती हैं।

हमारे पास अगली पीढ़ी को सबसे अच्छा तोहफा सौंपने का सौभाग्य है। विकास तभी पूर्ण होगा, जब जंगल और जैव-विविधता सुरक्षित रहें, नदियां संरक्षित रहें और भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित हो।इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत भी उपस्थित थे।

वन अमले के पुरुषार्थ से वन्यजीव संरक्षण का रोल माडल बना है मप्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को ‘प्रकृति पुत्र और ग्रीन सोल्जर्स की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके बीच आकर मन हर्ष से भर गया है। मध्य प्रदेश को भारत जैसे मेगा-बायोडायवर्स देश और समृद्ध जैव-विविधता की विरासत मिली है। वन अमले के पुरुषार्थ से मप्र वन एवं वन्यजीव संरक्षण का रोल माडल बना है।

प्रदेश की पहचान जल, जंगल और जीव से है और वन विभाग ने इनके संरक्षण में मिसाल कायम की है। इसी पुरुषार्थ के कारण राज्य को टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट, घड़ियाल स्टेट, गिद्ध स्टेट और अब चीता स्टेट का गौरव मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
भोपाल। प्रदेश में अब बांड वाले एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए 100 जगहों की पसंद भरना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार स्वयं उनकी पोस्टिंग…
 25 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वन विभाग के चार हजार 506 शासकीय सेवकों को पदोन्नत किया गया है। विभाग के लिए 25 हजार 389 पद स्वीकृत हैं।…
 25 August 2026
भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि आज स्किल नई करेंसी है और इनोवेशन नई इकोनामी। हमारी संस्थाओं को कौशल, शोध, नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनना होगा।…
 25 August 2026
भोपाल : प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा संगठन और सरकार ने फोकस बढ़ा दिया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर चार घंटे मंथन हुआ।मुख्यमंत्री डा. मोहन…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लचर शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों की बदहाली के खिलाफ अब 'जेन अल्फा' (नई पीढ़ी के छात्र) का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया को…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब वे भी बड़े सरकारी अफसरों और नेताओं की तरह लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम…
 25 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग चुनावों के चरण कम करने की…
 25 August 2026
मध्य प्रदेश में लंबे समय से चले आ रहे 'प्रमोशन में आरक्षण' के विवाद पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े…
 25 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बसों का रुख कर रहे हैं। यात्रियों की…
Advt.