सोमवार को जैन दादाबाड़ी में जेन अल्फा द्वारा दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व महाआरती
Updated on
22-08-2026 11:48 AM
रायपुर। जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जारी 21 दिवसीय इक्तिसा जाप के 15 वे दिवस जेन अल्फा ( बच्चों ) द्वारा दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व महाआरती होगी। इसका उद्देश्य जेन अल्फा को हमारे महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराना है । इक्तिसा जाप में ऋषभ नखत राजनांदगांव ने गुरुभक्ति की प्रस्तुति दी।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि श्रद्धालु अपने जन्मदिन व अन्य विशेष अवसर पर दादागुरुदेव की भक्ति में भाग ले रहे हैं । श्रीमती पायल नीलेश गोलछा ने आज अपना जन्मदिन दादागुरुदेव के इक्तिसा जाप के साथ मनाया । कोचर ने आगे बताया कि सुप्रसिद्ध गायक ऋषभ नखत ने भजन कदम कदम पर बचा रहे हो, एक तुम ही हो जो निभा रहे हो भाव पूर्ण भजन से भक्ति का रंग जमा दिया ।
ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि 21 दिवसीय इक्तिसा जाप के 10 दिनों में हजारों श्रद्धालुओं ने दादागुरुदेव की भक्ति कर पुण्य अर्जित किया । प्रतिदिन इक्तिसा जाप के अंत में लक्की ड्रा द्वारा 5 श्रद्धालुओं को पुरस्कृत किया जाता है । पुरस्कार के लाभार्थी तिलोकचंद शांतिलाल अशोक कुमार बरड़िया , मंगलचंद केशर देवी बाफना बालाजी ज्वेलर्स राजनांदगांव , स्व तनिष गोलछा के आत्मश्रेयार्थ श्रीमती सुशीला देवी पदमचंद गोलछा , सुभाष चंद विजय कुमार पुगलिया , महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव दीया कल्प गर्वित प्रेरित कोचर परिवार हैं । 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप में प्रतिदिन 11 परिवारों द्वारा गुरुभक्ति व आरती मंगल दीपक किया जाता है और सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से रंगभंडप भक्तिमय हो जाता है ।
उत्तर बस्तर कांकेर।कलेक्टर कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा।…
कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा…
सारंगढ़ बिलाईगढ़।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे…
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में गिरनार नेमी तप की आराधना अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 दिवसीय इस तप के अंतिम तीन दिन…
भिलाई नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में…
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं…
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित…
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार…