त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
Updated on
25-08-2026 03:41 PM
रायपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ से पहले रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाकर आभूषण चोरी करने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने मालवीय रोड पर पैदल पेट्रोलिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, बीते रविवार को रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए मालवीय रोड पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भीड़ में एक छोटे बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती तथा मौका मिलते ही उनके गले के पास हाथ लगाती दिखाई दीं। फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नंदनी राजपूत (32) और सानिया मरकाम (20), दोनों निवासी गुढियारी, रायपुर बताया। शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
7 चोरी की वारदातों का खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गोलबाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और मेला स्थलों में महिलाओं एवं छोटे बच्चों को निशाना बनाकर सोने के लॉकेट, चेन और अन्य आभूषण चोरी करने की कुल 7 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 9,700 रुपये नगद, घटनाओं में इस्तेमाल एक एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन समेत कुल करीब 12 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है। चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है।
त्योहारी भीड़ से पहले पुलिस की सतर्कता रक्षाबंधन के दौरान मालवीय रोड, गोलबाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा पहले से ही बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि समय रहते दोनों महिला आरोपियों की गिरफ्तारी से त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर की जाने वाली कई संभावित चोरी की वारदातों को टालने में सफलता मिली है।
जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी नंदनी राजपूत का पति मोहन राजपूत नोपाली, थाना गुढियारी का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में नारकोटिक एक्ट के एक मामले में दोषसिद्ध होने के बाद केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा है।
उत्तर बस्तर कांकेर।कलेक्टर कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा।…
कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा…
सारंगढ़ बिलाईगढ़।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे…
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में गिरनार नेमी तप की आराधना अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 दिवसीय इस तप के अंतिम तीन दिन…
भिलाई नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में…
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं…
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित…
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार…