Select Date:

चॉइस सेंटर से घर बैठे मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह

Updated on 22-08-2026 11:48 AM
रायपुर। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को बिना कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटे आसानी से कानूनी परामर्श मिल रही है। इसके लिए भारत सरकार के न्याय विभाग ने सीएससी ई गर्वनेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड (चॉइस सेंटर) को अधिकृत किया गया है। सीएससी के राज्य प्रबंधक जय नारायण पटेल ने बताया सीएससी की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टेली-लॉ योजना की जानकारी और चॉइस सेंटर संचालकों के कार्यान्वयन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अक्सर लोग सही कानूनी जानकारी और मार्गदर्शन न मिलने के कारण अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। टेली-लॉ योजना से आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों को सीधा लाभ मिल रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक चॉइस सेंटर में इस सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जरूरतमंद व्यक्ति अपने ही गांव में रहकर विषय-विशेषज्ञ वकीलों से परामर्श प्राप्त कर सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना की जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया जाए।

जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन ने कार्यशाला में चॉइस सेंटर संचालकों और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि टेली-लॉ सेवा को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में ग्राम पंचायतों और चॉइस सेंटरों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों, किसानों और ग्रामीणों को इस डिजिटल कानूनी सेवा से जोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।



न्याय विभाग की संचालक नेहा गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगों और कम आय वर्ग के लोगों के लिए वकीलों से परामर्श की सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क रखी गई है। पारिवारिक विवाद, जमीन-जायदाद, घरेलू हिंसा, मजदूरी और एफआईआर से जुड़ी समस्याओं पर नागरिक सीधे वीडियो या ऑडियो कॉल के जरिए अनुभवी वकीलों से कानूनी राय ले सकते हैं।


कार्यक्रम में सीएससी के बीटूसी प्रबंधक कृष्णनंदन कुमार, शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य एवं कृषि सेवाओं के राज्य परियोजना प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार दास, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट परियोजना प्रबंधन पुष्पैन कुमार वर्मा, वित्तीय एवं बैंकिंग सेवा प्रबंधक नारायण देवनाथ, सहायक प्रबंधक प्राइवेट बैंकिंग एवं लोन बाजार रितेश शुक्ला और टूर एंड ट्रैवल (पर्यटन एवं यात्रा) सहायक प्रबंधक राहुल सोनी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।कलेक्टर  कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा।…
 25 August 2026
कोरिया।कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा…
 25 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे…
 25 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में गिरनार नेमी तप की आराधना अंतिम चरण में पहुंच गई है। 22 दिवसीय इस तप के अंतिम तीन दिन…
 25 August 2026
भिलाई नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में…
 25 August 2026
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं…
 25 August 2026
दुर्ग। सावन माह के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित…
 25 August 2026
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव श्री राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार…
 25 August 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में बाल हृदय रोग से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार…
Advt.